{"_id":"598dfd774f1c1bea598b46b7","slug":"61502477687-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा।
करीब चार माह पहले हुई मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। इस मामले में 14 लोगों पर केस दर्ज किया गया, जबकि अभी भी करीब आठ लोग पुलिस पकड़ से बाहर हैं। पीड़ित राजेश सैनी ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते करीब चार माह पहले कुछ लोगों ने हमला किया था, जिसमें कई लोग जख्मी हुए, जबकि एक गर्भवती भी जख्मी हुई थी। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई तो शुरू की, लेकिन अभी भी कई आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। इसी को लेकर पीड़ित पक्ष शुक्रवार को डीएसपी बराड़ा से मिलने के लिए पहुंचा। हालांकि उनसे मुलाकात नहीं हो पाई, जबकि पीड़ितों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। इस दौरान सरपंच कुलदीप सिंह, रविंद्र कुमार, ध्यान सिंह, अर्जुन सिंह, सुरेश कुमार, सुखविंद्र कुमार, कश्मीरी लाल, धनी राम, राकेश, शिव चरण आदि मौजूद रहे।