{"_id":"595002fa4f1c1b52478b46de","slug":"61498415866-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कर रही बेहतरीन कार्य : कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कर रही बेहतरीन कार्य : कटारिया
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम नगर राजकीय स्कूल में चार कमरों का उद्घाटन
अंबाला सिटी। सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के सरकार प्रयास कर रही है और इसका असर अवश्य दिखाई देगा। वे रविवार को सिटी के प्रेम नगर राजकीय स्कूल में राउंड टेबल इंडिया व चंडीगढ़ राउंड टेबल की ओर से बनाए गए चार कमरों के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। सांसद कटारिया ने स्कूल लाइब्रेरी के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये और सामाजिक सेवा संस्था चंडीगढ़ राउंड टेबल को शिक्षा विस्तार के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
कटारिया ने चंडीगढ़ राउंड टेबल संस्था की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सैलजा की लड़ाई के चलते अंबाला विकास की दृष्टि से 50 साल पीछे रह गया। अंबाला के उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने चंडीगढ़ राउंड टेबल संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार व चंडीगढ़ राउंड टेबल एसोसिएशन के प्रतिनिधि ऋषभ कुमार व विधायक असीम गोयल के भाई एवं जिला सचिव रितेश गोयल, जिला शिक्षा अधिकारी उमा शर्मा, प्रिंसिपल अनिल शर्मा, डॉ. श्रीपाल, राधा किशन, नेशनल फ्रीडम प्रतिनिधि फिलिप मौर्या, भाजपा महामंत्री सतीश मेहता, पूर्व प्रधान सुभाष शर्मा, संजीव टोनी, अमन सूद, राकेश गोयल, रजनीश भल्ला, ललित ढींगरा, महेश महाजन, मदन सिंह विस्तारक, एसपी सिंह, अवधेश पांडे, संदीप सचदेवा, आशीष कुमार, आकाश, सतनाम, श्याम, बृजमोहन धीमान, विपिन कपूर, रितेश बंसल, मीडिया प्रभारी राज सिंह, अभिषेक, दीपक गुप्ता, सद्दाम आदि मौजूद रहे।