फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   6 trains will run from today, common people including daily commuters will get benefit

आज से चलेंगी 6 ट्रेनें, दैनिक यात्रियों सहित आमजन को मिलेगा फायदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
6 trains will run from today, common people including daily commuters will get benefit
अंबाला। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण बंद लगभग 30 यात्री ट्रेनों में 6 ट्रेनों का संचालन 14 जून से आरंभ हो जाएगा, वहीं अन्य 8 ट्रेन भी अगले हफ्ते से संचालित हो जाएंगी। ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है। एक हफ्ता पहले ही रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 139 और वेबसाइट अपडेट कर दी थी, ताकि यात्री टिकट बुकिंग सुविधा का फायदा उठा सकें।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि दैनिक यात्रियों व आमजन की परेशानी को देखते हुए रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 14 जून से चलने वाली यात्री ट्रेनों में 02057 नई दिल्ली-ऊना हिमाचल जनशताब्दी, 04610 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस, 04554 दौलतपुर चौक-दिल्ली हिमाचल एक्सप्रेस, 04525/26 अंबाला-श्रीगंगानगर-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस व ट्रेन नंबर 02445 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शामिल है।
विज्ञापन

इसी प्रकार 15 जून से चलने वाली ट्रेनों में 02058 ऊना हिमाचल-नई दिल्ली जनशताब्दी, 04609 ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा हेमकुंड एक्सप्रेस, 04553 दिल्ली-दौलतपुर चौक हिमाचल एक्सप्रेस व ट्रेन नंबर 02446 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शामिल है। 16 जून से ट्रेन नंबर 01057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर का संचालन, 17 जून से ट्रेन नंबर 04053/54 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी का संचालन और 19 जून से ट्रेन नंबर 01058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed