फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   लोकसभा क्षेत्र में 70 लाख तक खर्च कर सकता है प्रत्याशी

लोकसभा क्षेत्र में 70 लाख तक खर्च कर सकता है प्रत्याशी

Thu, 04 Apr 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा क्षेत्र में 70 लाख तक खर्च कर सकता है प्रत्याशी
लोकसभा क्षेत्र में 70 लाख तक खर्च कर सकता है प्रत्याशी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि 17वीं लोकसभा आम चुनाव के दृष्टिगत जिला प्रशासन तैयार है। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी की उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। कोई भी संबंधित उम्मीदवार समूचे लोकसभा क्षेत्र में 70 लाख रुपये तक की धन राशि खर्च कर सकता हैं। उम्मीदवार प्रतिदिन केवल 10 हजार तक की राशि का ही नकद लेनदेन कर सकता है। दस हजार से ऊपर की अदायगी ऑनलाइन करनी होगी। कोई भी संबंधित व्यक्ति 50 हजार रुपये से अधिक की नकद राशि लेकर नहीं चल सकता। उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लोकसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार को सिक्योरिटी के रूप में 25 हजार रुपये की धन राशि जमा करवानी होगी। यदि संबंधित उम्मीदवार अनुसूचित जाति व जनजाति से संबंध रखता है तो उसके लिए सिक्योरिटी की राशि 12 हजार 500 रुपये रखी गई है। यदि कोई उम्मीदवार कुल डाले गए मतों के छठे हिस्से से अधिक मत प्राप्त करने में सफल नहीं होता तो उसकी सिक्योरिटी जब्त हो जाएगी। सिक्योरिटी की राशि चेक की रूप में स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

---
सी-विजिल एप पर आई शिकायतों का तुरंत हो समाधान
उन्होंने कहा कि सी-विजिल ऐप पर आई शिकायतों के निपटान में किसी भी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्घ तरीके से शिकायतों के निपटान के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। अधिकतर लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते है जैसे फेसबुक, ट्वीटर, गुगल, इंस्टग्राम, व्हाटअप इत्यादि पर यदि कोई व्यक्ति फर्जी सूचना या गलत जानकारी डालता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed