{"_id":"5b81b22f42c79246452df56f","slug":"51535226415-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन आज, शोभा बढ़ा रही सोने-चांदी की राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन आज, शोभा बढ़ा रही सोने-चांदी की राखी
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन आज, 5100 रुपये तक बिकीं सोने-चांदी की राखियां
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर शनिवार को बाजारों में रौनक रही। बाजार राखियों के नए कलेक्शन से सजे हुए थे। बाजारों में सोने-चांदी की राखियां भी अपनी चमक बिखेर रहीं थीं। बहनों ने भाइयों के लिए साधारण से लेकर 5100 रुपये तक में सोने और चांदी से बनी राखियां भी खरीदीं। वहीं, शनिवार को बसों में काफी भीड़ उमड़ी। महिलाएं भाई को राखी बांधने के लिए भीड़ में ही जाने को तैयार हो गईं। त्योहार पर भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने बसों के चक्कर बढ़ा दिए हैं। जो बसें दो चक्कर लगाती थीं वह तीन और जो तीन चक्कर लगाती थीं वह चार लगा रही हैं। पंडित दीपलाल जयपुरी ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर काफी अच्छा मुहूर्त है। सुबह 7.43 से दोपहर 12.18 बजे तक और दोपहर 2.03 से बाद दोपहर 3.38 बजे तक राखी बांधी जा सकती है।
बाजार में दस रुपये के रेशमी धागे से लेकर स्टोन, मोती और सोना-चांदी की भी राखियां उपलब्ध हैं। बहनें अपनी पसंद की राखी से भाई की कलाई सजा सकती हैं। बदलते ट्रेंड और लोगों की पसंद को देखते हुए इस बार राखी के बाजार में राखी की नई रेंज काफी लुभा रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए एक से बढ़कर एक डिजाइन की राखियां बाजार में नजर आ रही हैं। बच्चों के लिए डोरेमोन, छोटा भीम और शिनचैन काटरून कैरेक्टर वाली राखियों की डिमांड है, वहीं बड़ों के लिए सोना-चांदी की राखियों की भी डिमांड है।
--------------
जमकर हुई खरीदारी
रक्षाबंधन के लिए राखी की खरीदारी शनिवार को जमकर हुई। बाजार में राखी खरीदने के लिए दुकानों में काफी भीड़ लगी रही। वैसे तो रक्षाबंधन पर रेशम का धागा ही काफी होता है, लेकिन बदलते दौर में राखियां भी बदल गई हैं। वहीं, मिठाइयों की दुकानों पर भी खासी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
-------------
ऐसे बनती है गोल्डन राखी
गोल्ड या सिल्वर राखियों की मेकिंग भी किसी दूसरे जेवर की तरह ही होती है। पहले डिजाइन बनाकर उसके अनुसार मशीन से पीस कटिंग होती है। बाद में इन्हें कारीगर जोड़ते हैं। यही प्रोसेस चांदी में भी अपनाई जाती है। सोने की राखी की कीमत 5100 रुपये है।