फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - अंबाला के साथ बजट में खट्टर सरकार ने किया धोखा : हिम्मत सिंह

- अंबाला के साथ बजट में खट्टर सरकार ने किया धोखा : हिम्मत सिंह

Sat, 10 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
- अंबाला के साथ बजट में खट्टर सरकार ने किया धोखा :  हिम्मत सिंह
कांग्रेसियों ने बजट की प्रतियां जला जताया विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
बजट में अंबाला को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस वर्कर्स ने बजट की प्रतिया जलाकर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानव चौक पर नारेबाजी कर सरकार को कोसा। कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बड़ी धूमधाम से बजट पेश तो किया परंतु अंबाला को नजरअंदाज कर दिया। वित्तमंत्री ने बजट नहीं बल्कि झूठ का पुलिंदा पेश किया है जिसमें उन्होंने पुरानी बातें ही दोहराई हैं। इस बजट में अंबाला के हाथ निराशा लगी है। सरकार ने लखनौर साहिब में पशु चिकित्सा पशुधन विकास डिप्लोमा कॉलेज खोलने की जो बात कही है वो तो पहले भी कही जा चुकी है। सरकार 29 सरकारी कॉलेज खोलने की बात कर रही है परंतु महिलाओं के लिए अलग से कोई भी बड़ा इंस्टीट्यूट खोलने का सरकार ने बजट में कोई भी जिक्र नहीं किया है।



नारायणगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा यमुनानगर से चंडीगढ़ (वाया साढ़ौरा-नारायणगढ़) रेल लाइन की रिपोर्ट तैयार करने का कार्य हरियाणा रेल आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड को सौंपने की गई। इस घोषणा से जहां क्षेत्र के भाजपाई खुशी मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय विपक्षी नेता इस घोषणा को भी चुनावी जुमलेबाजी बता रहे हैं। स्थानीय विपक्षी नेताओं जगमाल सिंह रौलों, पवन गुज्जर, डॉ. बलराज मोदगिल, मदन चानना आदि का कहना है कि भाजपा के छोटे से लेकर शीर्ष नेता तक जुमलेबाजी करने में माहिर है। बता दें कि वर्ष 2004 और 2009 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा ने यमुनानगर-साढ़ौरा-नारायणगढ़-चंडीगढ़ रेललाइन बनवाने की घोषणा की थी। इसके बाद साल 2014 में रतन लाल कटारिया ने भी चुनाव जीतने के बाद सर्वप्रथम यह रेललाइन पहली कलम से मंजूर करवाने की घोषणा की थी परंतु चुनाव जीतने के उपरांत ये सब घोषणाएं घोषणा ही बनकर रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed