{"_id":"69766d1531d4f7dde903e8c7","slug":"45-rupees-challan-for-bursting-crackers-from-bullet-ambala-news-c-36-1-sknl1017-157137-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बुलेट से पटाखे बजाने पर 45 के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलदेव नगर थाना पुलिस ने बुलेट से पटाखे बजाने पर जब्त की बाइक: पुलिस पीआरओ
Link Copied
अंबाला। गणतंत्र दिवस पर अंबाला सिटी के बलदेव नगर थाना पुलिस ने बुलेट से पटाखे बजाने वालों पर शिकंजा कसा। रविवार सुबह से रात तक पुलिस ने 45 दोपहिया वाहनों के चालान किए। इनमें से पुलिस ने एक बुलेट को जब्त किया तो पांच के चालान किए। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने कई ऐसी बाइकों को पकड़ा जो निर्धारित मानकों का उल्लंघन कर रही थीं। इन वाहनों के चालकों द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाकों में पटाखे बजाकर राहगीरों, विशेषकर बुजुर्गों व बच्चों में दहशत पैदा की जा रही थी। बलदेव नगर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर ने चेताया है कि सड़कों पर स्टंटबाजी व ध्वनि प्रदूषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बुलेट में अवैध साइलेंसर लगाकर शोर करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह दूसरों के स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए भी खतरा है। यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।