{"_id":"6939d568f07e6bdac402ef78","slug":"43-lakh-duped-in-the-name-of-getting-daughters-work-visa-ambala-news-c-36-1-sknl1017-154482-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बेटी का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 4.3 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बेटी का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 4.3 लाख ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। वर्क वीजा दिलाने के नाम पर चंडीगढ़ के रामदरबार फेज-2 निवासी सुभाष चंद से 4 लाख 3 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित का कहना है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर आरोपी ने पैसे ठग लिए। सेक्टर-9 थाना पुलिस ने सुभाष चंद की तहरीर पर इंदिरा काॅलोनी जंडली निवासी मोहित पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पीड़ित ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हरियाणा को मेल के जरिये की थी, जिसके बाद अंबाला पुलिस अधीक्षक ने मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। पीड़ित सुभाष ने बताया कि आरोपी ने बेटी रमनदीप का लातविया वर्क-वीजा दिलाने के नाम पर 10 लाख में सौदा किया था। पहले चरण में 3 लाख रुपये मांगे थे। सितंबर 2024 में 1.50 लाख नकद व अक्टूबर 2024 में बैंक खाते में 1.50 लाख जमा कराए थे। आरोपी ने पैसे लेने के बाद हैदराबाद वीएफएस में लातविया वर्क वीजा की जगह स्विडन टूरिस्ट वीजा दाखिल करवा दिया।
बेटी के आवेदन में फर्जी बैंक स्टेटमेंट व अन्य दस्तावेज लगा दिए। फर्जी दस्तावेज लगाने के कारण वीजा रद्द हो गया था। बेटी का पासपोर्ट हैदराबाद से वापस लेने के लिए भी जून में 14 हजार 240 का अतिरिक्त खर्च करना पड़ा। इस तरह से आरोपी से उनके 4 लाख 3 हजार 686 रुपये ठगे। वापस मांगने पर धमकाया भी।