फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   शहजादपुर अनाज मंडी में सोमवार को पहुंची 375 क्विंटल सरसों

शहजादपुर अनाज मंडी में सोमवार को पहुंची 375 क्विंटल सरसों

Wed, 03 Apr 2019 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
शहजादपुर अनाज मंडी में सोमवार को पहुंची 375 क्विंटल सरसों
शहजादपुर अनाज मंडी में सोमवार को पहुंची 375 क्विंटल सरसों
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। शहजादपुर अनाज मंडी में मंगलवार को 28 किसानों की 375 क्विंटल सरसों खरीद के लिए पहुंची। यह जानकारी देते हुए मंडी सुपरवाइजर जसबीर कुमार ने बताया कि खंड शहजादपुर के विभिन्न गांवों के 28 किसानों द्वारा 375 क्विंटल सरसों मंडी में लाई गई, जिसकी हैफेड के अधिकारियों द्वारा खरीद की गई।
सरसों की फसल बेचने पहुंचे किसानों का कहना था कि खरीद एजेंसी के पास पर्याप्त संख्या में मजदूर नहीं हैं जिसके चलते किसानों को समस्या आ रही है। गांव जटवाड़ के किसान गुरमुख सिंह व सिमरन जीत सिंह का कहना था कि वह सुबह अपनी सरसों को ट्राली में भरकर मंडी लाए थे, लेकिन मजदूरों की कमी होने के कारण सायं 5 बजे तक उनकी फसल ट्राली में ही पड़ी थी। जिले में एक ही खरीद केन्द्र है। ऐसे में यहां मजदूरों की कमी नहीं होनी चाहिए। वहीं जब इस बारे हैफेड मैनेजर विजय ढिल्लों का कहना था कि मजदूरों की कोई समस्या नहीं है। जो थोड़ी बहुत कमी है उसे एक-दो दिन में ठीक कर दिया जायेगा।
विज्ञापन

---
अंबाला कैंट के कई गांवों के किसानों की सरसों की खरीद 4 को
अंबाला। शहजादपुर मंडी में 4 अप्रैल को अंबाला कैंट के तहत वाले गांव पिलखनी, रतनहेडी, भिलपुरा, कपूरी, सपेडा, साहबपुरा, रामगढ, शरीफपुरा, बोह, चंद्रपुरा, पंजोखरा, कलरहेडी, मंढौर, खतौली, गरनाला, बरनाला, टुंडला, टुंडली, धनकौर, जनेतपुर, मोहडा, दुखेडी, फडौली, धन्यौडा, धन्यौडी, औजलां, फजैलपुर, कोट कछुआ खुर्द गांवों के किसानों की सरसों की फसल की खरीद की जाएगी। 5 अप्रैल को अंबाला कैंट के तहत ही आने वाले गांव रवालों, मुनरहेडी, खुडा कलां, सलारहेडी, मंगलई, खुड्डी, शाहपुर, मच्छौंडा, बेगमपुरा, मीरपुरा, सेखमाजरा, करधान, नग्गल, ब्राहमणमाजरा, घसीटपुर, रामपुर, सरसेहडी, ठरवा, माजरी, धुराली, कोट कछुआ कलां, मिर्जांपुरा, बाबाहेडी गांवों के किसानों की सरसों की फसल की खरीद की जाएगी। शहजादपुर तहसील के जो किसान 28 मार्च से 3 अप्रैल तक सरसों की फसल मंडी में बिक्री करने के लिए किसी कारणवश नहीं ला सके। वे 6 अप्रैल को शहजादपुर मंडी में फसल लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed