फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   विकास कार्यों की धीमी रफ्तार के खिलाफ भाजपाई व संगठन उतरेंगे सड़कों पर

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार के खिलाफ भाजपाई व संगठन उतरेंगे सड़कों पर

Thu, 25 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों की धीमी रफ्तार के खिलाफ भाजपाई व संगठन उतरेंगे सड़कों पर
विकास कार्यों की धीमी रफ्तार के खिलाफ भाजपाई व संगठन उतरेंगे सड़कों पर
विज्ञापन

भाजपा नेता बोले- सड़कों की हालत खस्ता है, रिपेयर करें या नई बनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की धीमी रफ्तार से परेशान भाजपाई व अन्य सामाजिक संगठन सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। इनका कहना है कि विकास कार्य धीमी रफ्तार से हो रहे हैं। ऐसे में जनता परेशान है।
भाजपा बराड़ा नगर प्रधान रजत मलिक ने कहा कि विकास कार्य में हो रही देरी के कारण दुकानदार व आमजन को परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द बराड़ा मेन बाजार का रोड रिपेयर करने या बनाने का कार्य किया जाए। नगर प्रधान ने बताया कि दुकानदारों के लिए यह त्योहारों का पीक सीजन होता है जोकि इस बार फीका होता नजर आ रहा है। न तो बाजार में लोगों के आने-जाने के लिए सड़क ठीक है और जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे कई बार लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस रोड के ढीले निर्माण कार्य के चलते कई दुकानदार आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। कुछ दुकानदारों की तो यह नौबत आ गई है कि वे अपने व्यवसाय बंद करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

बराड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण राणा ने बताया कि सरकार द्वारा विकास कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है लेकिन कुछ ठेकेदारों व अफसरों के ढीले कार्य के चलते लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवोकेट ज्ञान चंद आधोया, संदीप अरोड़ा मोंटी भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, वार्ड नंबर 14 के पार्षद संदीप कुमार मोंटी, बराड़ा नगर प्रधान रजत मलिक, नरेंद्र मोदी एप संयोजक प्रवेश मेहंदीरत्ता, मानव अधिकार वेलफेयर संगठन के अध्यक्ष गौरव पाहवा, सामाजिक कार्यकर्ता गगन, लाला लाजपत राय वरिष्ठ नागरिक सभा के प्रधान बलवंत मेहता ने बताया कि जनता के हित में सड़कों पर उतरने कोई परहेज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed