फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   का-आपरेटिव बैंक के चुनावों को लेकर झंझोरिया पैनल व नरेश पैनल ने भरे नामांकन

का-आपरेटिव बैंक के चुनावों को लेकर झंझोरिया पैनल व नरेश पैनल ने भरे नामांकन

Thu, 11 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
का-आपरेटिव बैंक के चुनावों को लेकर झंझोरिया पैनल व नरेश पैनल ने भरे नामांकन
को-ऑपरेटिव बैंक के चुनावों को लेकर झंझोरिया पैनल व नरेश पैनल ने भरे नामांकन
विज्ञापन

फोटो नंबर : 24 व 25
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। द पोस्टल एंड आरएमएस इंपलाइज को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड अंबाला के चुनावों को लेकर बुधवार से नामांकन प्रक्रिया के तहत नरेश पैनल ग्रुप के संजय कपूर, सुदेश राठी, महेंद्र सिंह, अजैव सिंह, मीनू कालिया, विनय कुमार, गुरमुख सिंह, जयप्रकाश शर्मा, कालीचरण वर्मा, पवन कुमार, हेमंत सिंह ने नामांकन भरे। वहीं इस बार राजेश, एपी सिंह, कर्म सिंह झंझोलिया पैनल चुनाव टक्कर में है। ढोल बाजे के साथ कर्म सिंह झंझोरिया पैनल भी नामाकंन भरने पहुंचा।

उधर, नरेश गुप्ता ने कहा कि बैंक कि कार्यशील पूंजी 97 करोड़ से बढ़कर 240 करोड़ रुपये हो गई है। सदस्यों की लोन सीमा जो 2008 में 80 हजार थी उसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये की गई तथा किश्तों की संख्या भी 84 कर दी गई है। सदस्यों की सेवानिवृत्ति पर दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि 500 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये की गई है। दिल्ली में बैंक की ब्रांच खोलने का मामला जो लंबे समय से लटका हुआ था उसे आरबीआई से मंजूरी दिलवाकर कश्मीरी गेट में ब्रांच खोली गई। लोन के लिए आरटीजीएस की सुविधा निशुल्क प्रदान की जा रही है। बैंक के प्रत्येक सदस्य की लोन की सीमा के बराबर एलआईसी से बीमा करवाया जा रहा है। बैंक स्टाफ के वेतन को पुन: निर्धारित किया गया। गौरतलब है कि चुनाव अधिकारी एचपी जैमनी की देखरेख में 21 अक्तूबर को अंबाला छावनी के फारुका खालसा स्कूल में यह चुनाव होंगे जिसमें 13 हजार 203 सदस्य अपने मत का प्रयोग करेंगे। वीरवार को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी तथा वीरवार को ही सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कोई भी उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते है। इन चुनावों में 9 सामान्य, 2 महिला और एक एसईएसटी उम्मीदवार का चयन होगा। चुने गए 12 निर्देशक चेयरमैन का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed