फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मारकंडा नदी में नहाने उतरा कांवडिय़ा, डूबने से मौत, साथियों ने लगाया जाम

मारकंडा नदी में नहाने उतरा कांवडिय़ा, डूबने से मौत, साथियों ने लगाया जाम

Mon, 06 Aug 2018 01:13 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
मारकंडा नदी में नहाने उतरा कांवडिय़ा, डूबने से मौत, साथियों ने लगाया जाम
मारकंडा नदी में नहाने उतरा कांवड़िया, डूबने से मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर अंबाला लौट रहे 22 वर्षीय कांवड़िए की मारकंडा नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। तीन घंटों तक युवक को ढूंढ न पाने से गुस्साए अन्य साथियों एवं कावड़ियों ने अंबाला-जगाधरी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर डीएसपी बराड़ा सुधीर तनेजा मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों से बातचीत की। बाद में नग्गल से आए गोताखोरों ने शव को ढूंढ निकाला।
तोपखाना निवासी सुखलाल के तीन बेटे सुनील कुमार, अनिल व अनूप दो दिन पहले हरिद्वार गंगा जल ने गए थे। वह शनिवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर पैदल मुलाना करीब 12 बजे पहुंच गए। तीनों ने मारकंडा नदी मंदिर के पास लगे शिविर में आराम करने के बाद खाना खाया। उसके बाद सुनील व अनिल मारकंडा नदी में नहाने उतर गए। अनिल अभी पानी में उतरा ही था कि पानी में बने कुंड के आगोश में चला गया। सुनील ने शोर मचाया तो साथ में लगे शिविर से कुछ और कांवड़िए आ गए। सूचना पाकर डीएसपी सुधीर सिंह तनेजा पहुंचे और गोताखोरों को सूचित किया। उससे पहले लोकल व्यक्ति जो अच्छा तैरना जानते थे, बुला कर अनिल को ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन तीन घंटे गोताखोर पानी को खंगालते रहे अनिल नहीं मिला।
विज्ञापन

शव निकला तो उससे लिपटकर रोने लगे पिता और दोनों भाई
तहसीलदार अमित वर्मा ने पहुंचकर दिशा निर्देश दिए, जबकि शाम तक अनिल का शव नहीं मिल सका। इसके बाद नग्गल से दो गोताखोर आए और शव की तलाश में पानी में उतर गए। गोताखोरों ने मात्र 15 मिनट में अनिल का शव निकाल लिया। करीब 4 बजे अनिल का शव बाहर आया तो उसके पिता सुखलाल, सुनील व अनूप उससे लिपट कर विलाप करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार कांवड़ लानी है, भगवान की कृपा होगी
सुनील ने बताया कि वह दो साल से हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे हैं। छोटा भाई अनिल अक्सर कहा करता था भाई तीन बार कांवड़ लाना जरूरी है, अब देखना हमारी तीन बार कांवड़ पूरी होते ही भगवान भोले का हमारे परिवार पर बहुत आशीर्वाद होगा लेकिन उसे क्या पता था कि विधि का विधान ही कुछ और है। सुनील ने बताया कि वह पांच भाई हैं, अनिल पांचवीं पास था। वह एक आईस फैक्टरी में नौकरी करता था।

यह कहा डीएसपी ने
डीएसपी सुधीर तनेजा ने कहा कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अनिल को ढूंढने के प्रयास किए गए। शाम को अनिल का शव मिल गया। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed