फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   तीज उत्सव को लेकर महिलाओं में उमंग

तीज उत्सव को लेकर महिलाओं में उमंग

Wed, 26 Jul 2017 12:54 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
तीज उत्सव को लेकर महिलाओं में उमंग
अंबाला कैंट। तीज त्योहार का उत्साह व उमंग महिलाओं के चेहरे पर स्पष्ट झलक रहा है। त्योहार की पूर्व संध्या पर बाजारों में दिनभर रौनक रही। कहीं महिलाएं मेहंदी रचा रही थी तो कहीं महिलाओं ने घेवर व अन्य मिठाइयों की खरीदारी की।
विज्ञापन

पारंपरिक लोकगीत तीज के मौके पर महिलाओं की जुबान पर रहता है। बाजार में तीज की रौनक मंगलवार रही। सावन में पड़ने वाली इस तीज का नई नवेली दुल्हनें ही नहीं, अन्य महिलाएं भी बेसब्री से इंतजार करती हैं। तीज को झूला उत्सव भी कहा जाता है। महिलाएं मेहंदी, चूड़ियां व अन्य साज सामान की खरीदारी करती हैं। विवाहिता के मायके वाले ससुराल में भी तीज उत्सव के लिए मिठाइयां व साज सामाजन प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

- महिला श्वेता जैन ने कहा कि तीज भारत के उत्तरी हिस्सों में मानसून की शुरुआत को चिन्हित करता है और इसलिए इसे ‘सावन’ त्योहार भी कहा जाता है। महिलाएं इस दिन पारंपरिक डिजाइन के कपड़े पहनती हैं अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी लगातीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महिला रितु दुआ ने कहा कि तीन पर फीनिक्स क्लब में कई महिलाएं एकत्रित होकर उत्सव का आयोजन करेंगी। यह त्योहार परंपराओं से जुड़ा हुआ है। इस त्योहार को लेकर महिलाओं में खास उमंग है। उन्होंने त्योहार के लिए मेहंदी रचाई है और इसे जोरदार तरीके से मनाया जाएगा।

स्कूलों में आयोजित हुए कार्यक्रम
बराड़ा। बराड़ा-शहाबाद मार्ग स्थित एल्पाइन स्कूल में तीज के त्योहार पर रंगा-रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साह से इस कार्यक्रम में भाग लिया एवं नृत्य प्रस्तुत करके सब का मन मोह लिया विद्यालय के किंडर गार्डन सेक्शन में विद्यार्थियों ने आकर्षक वेशभूषा में झूला झूल कर इस त्योहार के पारंपरिक रीति को निभाया है वह आनंद के साथ तीज का त्योहार मनाया। प्रिंसिपल दीपक सिंघल ने कहा कि इस त्योहार को हर्षोल्लास से मनाना चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी मनोज व अन्य इस अवसर पर मौजूद रहे।

स्कूली बच्चों ने तीज मनाकर संस्कृति को सहेजा
एसएम जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराड़ा के परिसर में तीज पर स्कूल के विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का संदेश दिया। प्रिंसिपल एडी वर्मा ने बच्चों को बताया कि पर्यावरण स्वच्छ बनाने में पेड़-पौधों की अहम भूमिका होती है। इस अवसर पर कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर तरनजीत, द्वितीय स्थान तवलीन व तृतीय स्थान पर वंशिका रही।

डीएवी स्कूल में मनाई गई तीन
डीएवी स्कूल में आयोजित सावन तीज समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्या सुनीता कपूर ने कहा कि हरियाली तीज को खूब उत्साह के साथ मनाना चाहिए। कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों ने हरे रंग की पोशाकों में खूब मस्ती की तथा हरियाली का महत्व बताते हुए स्कूल प्रांगण में पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, धरती बचाओ के नारे लगाते हुए रैली निकालकर लोगों को पौधारोपण के बारे में जागरूक किया।


एसएम जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रीन तीज फेस्टिवल के अवसर पर विद्यार्थियों ने पौध रोपण किया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य एडी वर्मा ने बच्चो को बताया कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए पेड़ पौधों की अहम भूमिका होती है। बच्चों ने स्कूल स्टाफ के साथ मिलकर पौधरोपण की शपथ ली। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed