{"_id":"596279c34f1c1b8a178b4653","slug":"41499625923-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान राम हो या श्री कृष्ण सभी परमात्मा के स्वरूप : साक्षी गोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान राम हो या श्री कृष्ण सभी परमात्मा के स्वरूप : साक्षी गोपाल
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। कथावाचक श्रीमन साक्षी गोपाल दास महाराज ने बताया कि भगवान राम हो या श्री कृष्ण, राधा हो या सीता सभी परमात्मा के स्वरूप हैं। इन्होंने मानव जीवन को सही रास्ता दिखाकर धर्म और कर्म मार्ग पर चलने का आह्वान किया है। वे रविवार सुभाष पार्क के निकट बीपीएस प्लेनिटेरियम में इस्कॉन प्रचार समिति अंबाला की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मनुष्य इस मायारूपी संसार में माया व परिवार की जिम्मेदारी में इस कदर डूब जाता है कि प्रभु की भक्ति की ओर ध्यान ही नहीं दे पाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में सभी काम को करने से पहले प्रभु भक्ति अति आवश्यक है, जो आपके सभी काम को सरल कर देता है और मनुष्य को काम करने के काबिल बनाता है। उन्होंने कहा कि यदि सुख में भी भगवान को याद किया जाए, तो दुख नजदीक ही नहीं आएगा। क्योंकि प्रभु अपने भक्त को कभी विपत्ति में नहीं देख सकते। अंत में महाराज द्वारा प्रभु भजनों का गुणगान किया गया। इस दौरान संदीप अग्रवाल, संजीव गुप्ता, हेमंत मेहता, डॉ. राधा भक्त दास, सुरेंद्र दुआ, आशीष मल्होत्रा, रामकुमार, राजीव कुमार, अश्वनी सालवान, पवन मित्तल, अनिल त्यागी, राजेंद्र चोपड़ा, नकुल हांडा, राजेश धीमान व अन्य मौजूद रहे।