{"_id":"67157bf4d17613f12d03aa44","slug":"40-percent-subsidy-will-be-available-on-mushroom-cultivation-ambala-news-c-36-1-ame1006-131436-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मशरूम की खेती पर मिलेगा 40 प्रतिशत अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मशरूम की खेती पर मिलेगा 40 प्रतिशत अनुदान
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पारंपरिक खेती से बागवानी की लाभकारी फसलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न फसलों पर विशेष अनुदान दिया जा रहा है। इसके तहत मशरूम प्रोडक्शन और कंपोस्ट यूनिट लगाने पर 40 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि मशरूम की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला में उद्यान विभाग हरियाणा की ओर से विभागीय स्कीम के तहत जिला में एक मशरूम कंपोस्ट और एक मशरूम प्रोडक्शन यूनिट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि दोनों यूनिट की अधिकतम यूनिट कोस्ट 20 लाख निर्धारित की गई है। जिसमें 40 प्रतिशत राशि अनुदान स्वरूप दी जाएगी। इसके साथ- साथ जिला में नेट हाउस या पॉलीहाउस के लिए 4000 स्क्वायर मीटर का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 50 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी। इसके साथ ही राइपिंग चेंबर के लिए 300 एमटी का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें 35 प्रतिशत राशि का अनुदान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 20 एचपी तक की क्षमता के एक ट्रैक्टर पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इसी प्रकार 35 एचपी की क्षमता वाले ट्रैक्टर माउंटेन स्प्रे के एक ट्रैक्टर पर भी 40 से 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। वहीं, जिला में एक पैक हाउस और प्याज भंडारण कक्ष के लिए 50 प्रतिशत तक और पावर टीलर पर 40 से 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। संवाद