फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   39 people home quarantine in ambala

नादेड़ साहिब से आए 39 श्रद्धालु अंबाला में क्वारंटीन, सप्ताह बाद दोबारा होंगे सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
39 people home quarantine in ambala
नांदेड साहिब से लाये गये 39 श्रद्धालुओं को बुधवार-वीरवार आधी रात को क्वारंटीन किया गया। इन सभी को पटियाला से अंबाला पंजाब रोडवेज की बस में भेजा गया था। इनमें न केवल अंबाला बल्कि दिल्ली, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों के श्रद्धालु भी शामिल हैं। देर रात स्वास्थ्य विभाग ने सभी की स्क्रीनिंग की और इन्हें अंबाला शहर की कंबोज और शांति धर्मशाला में क्वारंटीन कर दिया। इससे पहले सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर एएसपी नितिका खट्टर, डीएसपी मुनीष कुमार और महिला थाना प्रभारी और उनकी टीम के अलावा कुल 40 अंबाला पुलिस के जवान मौके पर मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में मौके पर सत्येंद्र सिवाच, तहसीलदार विक्रम सिंगला, रेडक्रॉस कार्यक्रम अधिकारी मनोज सैनी भी मौजूद रहे। पंजाब और अंबाला पुलिस के सहयोग से इन्हें यहां लाया गया। कोरोना के संक्रमण की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग ने सभी की स्क्रीनिंग के बाद उन्हें अपनी निगरानी में रखने के लिए क्वारंटीन किया। इसके बाद इन सभी के सैंपल लेकर वीरवार को जांच के लिए भेजे दिए गए। स्वास्थ्य विभाग का कहना है इनके सैंपल यदि नेगेटिव भी आये तब भी इन्हें क्वारंटीन में रखा जायेगा। सात दिन के बाद दोबारा इनके सैंपल जांच के लिए भेजे जायेंगे। इसके बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

13 मार्च को पहुंचे थे हजूर साहिब : यह सभी श्रद्धालु 13 मार्च को नादेड़ हजूर साहिब महाराष्ट्र और कर्नाटक के बार्डर पर पहुंचे थे। इनमें से कुछ लोग मत्था टेकने के लिए गए थे, जबकि कुछ लोग इस मेले में सामान बेचने। बता दें कि होला मोहल्ला जोकि होली से अगले दिन होता है उसमें शामिल होने के बाद वहीं फंसे थे। अब वहां से 27 अप्रैल को लॉक डाउन में ढील होने के कारण रवाना हुए थे। वहां से 80 बसें भेजी गई थी उनमें से एक अंबाला पहुंची थी।
विज्ञापन

प्रदेश के किस-किस जिले से कितने श्रद्धालु हैं इनमें शामिल: दिल्ली के 7, करनाल के 3, यमुनानगर के 5, गुहला-चीका (कैथल) के 6, कैथल का 1, कुरूक्षेत्र के 2, पिंजौर का 1, फतिहाबाद जाकर के 3, अंबाला कैंट के 2, शहजादपुर, अंबाला का 1, पिलखनी अंबाला के 2 श्रद्धालु शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed