फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   33 buses deployed for district administration duty

Ambala News: जिला प्रशासन की ड्यूटी में 33 बसों को लगाया

Wed, 14 Feb 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 14 Feb 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
33 buses deployed for district administration duty
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। किसानों के दिल्ली कूच के तहत 33 बसों को रोडवेज ने जिला प्रशासन की ड्यूटी में लगाया है। इसके साथ ही पिछले तीन दिन से पंजाब जाने वाली और दो दिन से चंडीगढ़ जाने बसें पूरी तरह से बंद हैं।

ऐसे में न तो लोग पंजाब जा पा रही है और न ही चंडीगढ़ तक। वहीं, इन दोनों ही जगहों बसों का संचालन बंद होने के कारण रोडवेज को भी लाखों रुपये का फटका लगा है। क्योंकि कैथल जिले से चंडीगढ़ के लिए काफी बसें प्रतिदिन संचालित होती है। किसानों के दिल्ली कूच के तहत प्रदर्शन के चलते रोडवेज को करीब तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


प्रशासन को 23 बसें दी और 10 को रखा गया अतिरिक्त ः किसानों के दिल्ली कूच को लेकर रोडवेज ने उपायुक्त के आदेशों पर 23 बसें तो प्रशासन को दी है। इसके अलावा 10 बसों को अतिरिक्त रखा गया है। इन 10 बसों को किसानों के बॉर्डर में घुसने की स्थिति में उन्हें हिरासत में लेने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से पंजाब से लगते सभी जिलों में बॉर्डर सील किए हैं। इसके तहत वहां प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से ड्यूटी की जा रही है। इसके तहत रोडवेज ने भी 33 बसों को जिला प्रशासन की ड्यूटी में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed