फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नवरात्र आज से, सजे मंदिर

नवरात्र आज से, सजे मंदिर

Sat, 06 Apr 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र आज से, सजे मंदिर
नवरात्र आज से, सजे मंदिर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। चैत्र नवरात्र छह अप्रैल से प्रारंभ हो रहे हैं। मंदिर सज गए हैं। माता का शृंगार हो गया है। पूजन को तमाम तैयारियां की गई हैं। शनिवार को सुबह कलश पूजन होगा और देवी के प्रथम स्वरूप देवी शैलपुत्री की उपासना की जाएगी। इसी को लेकर शहर और कैंट के मंदिर सज कर तैयार हैं। शहर के सेक्टर-10 स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, अंबिका देवी मंदिर, काली माता मंदिर नौहरियान, सनातन धर्म मंदिर अंबाला कैंट, हाथी खाना मंदिर, काली बाड़ी मंदिर व अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दुर्गा चालीसा, बीज मंत्रों व सूक्तों का पाठ करना शुरू कर दिया है। इस दौरान गृहस्थ अपनी कुल देवियों पर मन्नत मांगने जाते हैं। पंडित दीप लाल जयपुरी ने बताया कि श्रद्धालु नौ नवरात्रों का व्रत पूर्ण करके अंतिम नवरात्रे पर कन्याओं को भोजन करवाते हैं, जो माता को ही अर्पण हो जाता है।

---
बाजार में चुनरी और सुहाग सामान की रौनक
नवरात्र के मद्देनजर बाजार में दुकानों पर रंग बिरंगी चुनरी सजी हैं। लाल, गुलाब, पीली, हरी, काली, केसरिया आदि रंग की चुनरी बिक रही हैं। इनकी कीमत दस रुपये से लेकर तीन सौ रुपये तक है। इसके अलावा सुहाग व पूजन का अन्य समान भी खूब बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed