फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सता परिवर्तन रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर

सता परिवर्तन रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर

Mon, 06 Aug 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
सता परिवर्तन रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर
देश-प्रदेश में अराजकता और असुरक्षा का माहौल, सत्ता परिवर्तन तय : तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि हम सभी कांग्रेसी राहुल गांधी के नेतृत्व में जनता के हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा ने देश व प्रदेश में अराजकता और असुरक्षा का जो माहौल बनाया हुआ है उसे दूर करने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। आज अंबाला में जनाक्रोश को देख कर यह सर्वविदित हो चुका है कि सत्ता परिवर्तन तय है। तंवर रविवार को सिटी अनाज मंडी में आयोजित सत्ता परिवर्तन रैली में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्व सांसद चौ. ईश्वर सिंह, पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह कादियान, पूर्व विधायक राम स्वरूप रामा, रैली के आयोजक डॉ. कपूर सिंह, तरुण भंडारी, ओमप्रकाश देवीनगर, देवेंद्र वर्मा, सुखविंद्र जैलदार, राजेश मेहता, पवन अग्रवाल, रजत लोहट, जेडी साहा, रत्न लाल टोंक, हरबंस कक्कड़ माजरा, विरेंद्र दीक्षित, सोनू राणा, हरबंस पाली, सतीश कनोजिाया, सुच्चा सिंह बकनूर, राजी, अंजलि बंसल, वीरेंद्र चौहान, विमल नीलोखेड़ी, गुरजिंद्र सिंह नत्त, ओमप्रकाश मेहरा, सुरेश गर्ग, दलबीर भारती, भूपेंद्र सिंह राणा, विक्की चौहान, सुधीर जायसवाल, विशाल राणा, गोबिंद रंगढ़ तथा प्रदेश कांग्रेस के अग्रणी संगठनों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
अंबाला का रहा महत्वपूर्ण योगदान : तंवर
तवर ने कहा कि 1857 की क्रांति हो, महात्मा गांधी के आह्वान पर 1930 में चलाया गया सविनय अवज्ञा आंदोलन हो, भारत छोड़ो आंदोलन हो या आजादी की लड़ाई हो, अंबाला की धरती का देश के नवजागरण व निर्माण में हमेशा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि अंबाला के लोगों ने हमेशा कांग्रेस पार्टी को ताकत देने का काम किया है।
विज्ञापन

एनहांसमेंट की मार से बचाने के लिए बनाई जाएगी स्थायी नीति
डॉ. तंवर ने एनहांसमेंट के मुद्दे पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हुडा सेक्टरों में मकान बनाने वाले लोगों को एनहांसमेंट का डर लगने लगा है। प्राइवेट बिल्डरों व भू-माफियाओं के इशारे पर एजेंट का काम करने वाली सरकार एनहांसमेंट की समस्या को लगातार बढ़ा रही है। पानीपत, अंबाला, रोहतक सहित अधिकतर जिलों में लोग इस पेरशानी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर लोगों को एनहांसमेंट की मार से बचाने के लिए स्थायी नीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीनी स्तर पर संघर्ष करने वाले को ही मिलेगा टिकट
तंवर ने कहा कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में टिकट कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर संघर्ष करने वाले को ही मिलेगा, चाहे वो किसी भी जाति से हो और चाहे कितने भी साधारण परिवार से क्यों न हो। उन्होंने सभी साथियों से आह्वान किया कि वे सब एकजुट हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed