{"_id":"5990a26b4f1c1b42638b458a","slug":"31502650987-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों का परिवार पर हमला, घर में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों का परिवार पर हमला, घर में की तोड़फोड़
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
महेश नगर में करीब 10-12 युवक ने रंजिशन एक परिवार पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित परिवार ने बचाव में शोर मचाया, जिस पर लोगों को आता देख यह हमलावर भाग गए।
बताया जाता है कि पीड़ित परिवार की बेटी से छेड़छाड़ को लेकर दोनों पक्षों में सुबह मारपीट हुई थी। उधर, मारपीट के बाद दोनों पक्ष महेश नगर थाने पहुंचे थे, जहां पुलिस मुलाजिमों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया दिया था। जैसे ही लड़की के परिजन घर पहुंचे तो अचानक युवक अपने अन्य साथियों के साथ हथियार लेकर अपने घर पहुंच गया। इतने में लड़की के परिजन कुछ समझ पाते कि युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित लड़की के परिजनों ने थाने में शिकायत दी। पीड़ित पक्ष ने बताया कि लड़का उनके पड़ोस में रहता है और काफी समय से लड़की को परेशान किया करता है। इलाका पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर पूछताछ की जा रही है।