फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   298 ward and 1328 isolation ward make in haryana : Anil Vij

प्रदेश में कोरोना से निपटने के लिए 29

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
298 ward and 1328 isolation ward make in haryana : Anil Vij
अंबाला। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिये प्रदेश में इंतजाम किये हैं और सभी के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सभी जिलों में आइसोलेशन वार्ड के साथ-साथ अन्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने के लिए संबंधित सिविल सर्जनों को निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि इस वायरस से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। आयुष विभाग द्वारा लोगों को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा देने के लिये प्रदेश में कैंप लगाये जायेंगे जिनमें दवा निशुल्क दी जाएगी। अभी तक प्रदेश में 298 वार्ड व 1328 आइसोलेशन बैड तैयार किए गए है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए अत्यधिक सावधानी और जागरूकता बहुत जरूरी हैं। इसके लिए सर्तक और सावधान रहने की भी जरूरत हैं। कोई भी व्यक्ति जुखाम या खांसी को कोरोना समझकर घबराएं नहीं बल्कि हर तरह से सावधानी बरतें और अपने नजदीकी चिकित्सक के चैंक करवाएं। यदि किसी विदेशी पर्यटक के संपर्क में संबंधित व्यक्ति आया हो तो चिकित्सकों से तुरंत परामर्श लें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आगामी 31 मार्च तक सभी सिनेमा हाल, स्कूल (परीक्षाओं को छोड़क़ऱ), जिम, स्वीमिंग पूल, नाईट क्लब बंद रहेंगे। इसके अलावा राज्य में सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, खेल प्रतियोगिताओं व पारिवारिक कार्यक्रमों में 200 से अधिक संख्या में एकत्रित होने पर भी सावधानी स्वरूप प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लोगों के स्वास्थ्य के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed