फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   22-year-old Aniket dies during treatment in hospital, relatives alleged negligence

अस्पताल में उपचार के दौरान 22 वर्षीय अनीकेत की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
22-year-old Aniket dies during treatment in hospital, relatives alleged negligence
परशुराम कालोनी में रहने वाले 22 वर्षीय अनिकेत की बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाया है। साथ ही पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

परशुराम कालोनी में रहने वाला अनिकेत मानव चौक पर जूस की रेहड़ी लगाता था। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसे अचानक चक्कर आने लगे। इस पर किसी ने उसके घरवालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही अनिकेत के मामा विपिन मौके पर पहुंचे और उसे शहर नागरिक अस्पताल भर्ती करवाया। वह बेेहोशी की हालत में था। इमरजेंसी में उसका इलाज शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों के आरोप हैं कि उसे वहां दो-तीन इंजेक्शन एक साथ लगा दिए। इसके बाद हालात बिगड़ने से मौत हो गई। अनिकेत दो बहनों को इकलौता भाई था। पिता अशोक कुमार और मां अंजू बाला ने विलाप करते हुए बताया कि बड़ी बेटी संजना शादीशुदा है। छोटी रजनी है। उन सभी का लाडला अब हमेशा के लिए उन्हें छोड़ गया। परिजनों ने अनिकेत के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जब परिजन अनिकेत को अस्पताल लेकर आए तो वह बेहोशी की हालत में था। उसके होंठ नीले पड़े चुके थे। हमें शक था कि जहर का मामला हो सकता है। इसलिए जिंदगी बचाने के लिए जरूरी टीके लगाए। इलाज में कोई भी लापरवाही नहीं बरती गई। मरीज का उस समय बीपी भी बहुत कम था। - डॉ. संजय, इमरजेंसी विभाग, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed