फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मंगलई में 4

मंगलई में 4

Mon, 04 Mar 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
मंगलई में 4
मंगलई में 48 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा आयुष कॉलेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि सीएम ने रविवार को प्रदेश में करोड़ों रुपये के विकास कार्य की वीसी के माध्यम से सौगात दी है। उन्होंने बताया कि 132 करोड़ रुपये की चार परियोजनाएं जिला अंबाला से संबंधित हैं, जिनका मुख्यमंत्री ने रविवार को शिलान्यास और उद्घाटन किया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से मंगलई गांव में आयुष विभाग द्वारा 48 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से लगभग 12 एकड़ में बनाए जाने वाले राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज एवं अस्पताल तथा 14 करोड़ रुपये की लागत से वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम कैंट में बनने वाले ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का भी शिलान्यास किया है। इसी प्रकार जिले में 132 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास हुआ है। विकास की दृष्टि से ये कार्य लोगों की सेवा में मील के पत्थर साबित होंगे। उन्होंने बताया कि गांव मंगलई में राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज व अस्पताल बनने से समूचे प्रदेश को फायदा होगा। यह उत्तर भारत का पहला राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज व अस्पताल होगा जिसमें प्रतिवर्ष होम्योपैथिक के 100 डॉक्टर तैयार होगें। इसमें 25 बिस्तर का अस्पताल भी शामिल है। इस अस्पताल के बनने से जहां एक ओर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगें वहीं दूसरी ओर होम्योपैथिक इलाज की बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed