फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ट्विन सिटी ने प्रभु यीशु को किया याद, धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का पर्व

ट्विन सिटी ने प्रभु यीशु को किया याद, धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का पर्व

Wed, 26 Dec 2018 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
ट्विन सिटी ने प्रभु यीशु को किया याद, धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का पर्व
उत्साह के साथ मनाया क्रिसमस, ईसाई समुदाय के लोगों ने कैंडल जला कर की प्रार्थना
विज्ञापन

ट्विन सिटी के चर्चों में उमड़े लोगों ने प्रभु यीशु को किया याद, सांता क्लॉज ने बच्चों को गिफ्ट बांटे
फोटो नंबर----- 5 से 12, 38
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। क्रिसमस का पर्व ट्िवन सिटी के चर्चों में धूमधाम से मनाया गया। सिटी के सीएनआई चर्च, करुणा चर्च, माउंट जॉन चर्च और कैंट के सीएनआई चर्च, होलीरीडिमर कैथोलिक चर्च, सेंट पॉल चर्च, मारथोमा सीरियन चर्च समेत कई अन्य चर्च में रविवार रात से प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया था।
सोमवार को छावनी के सीएनआई चर्च में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस त्योहार को लेकर सभी वर्गों में हर्षोल्लास है। क्रिसमस की शुरुआत विशेष प्रार्थना से की गई, जिसके बाद प्रभु यीशु की याद में संगीत कार्यक्रम चले। इस दौरान ईसाई समुदाय के लोगों ने कैंडल जला कर दुआएं मांगी। सांता क्लॉज ने बच्चों को गिफ्ट बांटे। क्रिसमस को लेकर बच्चों और बड़ों का उत्साह था। इस दौरान चर्च में प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित अलग-अलग लीलाओं को दिखाया गया। त्योहार के लिए सभी चर्च को सजाया गया था। सुरक्षा को लेकर हर चर्च के बाहर पुलिसकर्मी तैनात थे।
विज्ञापन

----------
प्रार्थना कर प्रभु को किया याद
अंबाला सिटी स्थित सीएनआई चर्च के फादर संदीप डेविड ने बताया कि सुबह प्रार्थना की गई, जिसके बाद सभी ने प्रभु यीशु को याद किया। इसके साथ ही संगीत के माध्यम से कलाकारों ने गीत गाकर प्रभु ईशु की जीवन लीला का बखान किया। प्रार्थना सभा के बाद भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फोटो नंबर----38
ईसाक भट्टी ने परिवार संग की प्रार्थना
ईसाई समाजसेवक एवं नेता ईसाक भट्टी अपने परिवार संग सीएनआई चर्च पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार संग प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ कैंडल जलाकर प्रभु को याद किया।

------------
धार्मिक एकता व सद्भाव का प्रतीक है क्रिसमस : ओंकार
इनेलो के व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह सीएनआई एवं होली रिडीमर चर्च अंबाला छावनी पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह त्योहार धार्मिक एकता व सद्भाव का प्रतीक है। आजकल कई गैर ईसाई लोग भी इसे उत्सव के रूप में मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed