फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   रामनगर डबल मर्डर : हत्या से कुछ देर पहले सास के साथ शॉपिंग कर लौटा था आरोपी

रामनगर डबल मर्डर : हत्या से कुछ देर पहले सास के साथ शॉपिंग कर लौटा था आरोपी

Mon, 12 Nov 2018 12:22 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
रामनगर डबल मर्डर : हत्या से कुछ देर पहले सास के साथ शॉपिंग कर लौटा था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर रामनगर में डबल मर्डर के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार हत्या के कुछ देर पहले ही हत्यारोपी दामाद अपनी सास के साथ शॉपिंग करके लौटा था। उसने सास से 5 हजार रुपये की मांग की और रुपये न मिलने की एवज में उसने सास व गोद लिए साले को मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी दामाद को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार शहर रामनगर में वीरवार रात एक कपड़ा व्यापारी की पत्नी व उसके 4 वर्षीय बेटे की उसके दामाद ने ही हत्या कर दी थी और वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया था। कपड़ा व्यापारी देवेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। गत शाम पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए देवेंद्र के दामाद राजेश कुमार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों से पता चला है कि पीड़ित देवेंद्र की तीन बेटियों में से सबसे छोटी बेटी ने आरोपी राजेश के साथ लव मैरिज की थी और आरोपी मूल रूप से कांगड़ा निवासी है, लेकिन वह जगाधरी वर्कशॉप में किराए के मकान में रहता है और वहां इलेक्ट्रिशियन का काम करता है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि वीरवार सुबह भी राजेश अपनी सास बबली उर्फ निर्मला से किसी काम के लिए मिलने गया था और वह अपनी सास के साथ शॉपिंग करने भी गया, जिसके कुछ देर बाद दोपहर को वह सास व 4 साल के बेटे दिनेश के साथ ई-रिक्शा पर सास के घर वापस पहुंचा। वहां पैसे न मिलने पर आरोपी राजेश ने सास निर्मला और दिनेश को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतका निर्मला के पति देवेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पुलिस को सीसीटीवी में आरोपी राजेश ई-रिक्शा पर घर आता दिखा। जिससे पुलिस ने ई-रिक्शा के नंबर की मदद से आरोपी तक पहुंचकर उसे गत शाम अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से काबू कर रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed