फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   स्टेशन पर अब टोकन से होगी वाहन चालकों की एंट्री

स्टेशन पर अब टोकन से होगी वाहन चालकों की एंट्री

Thu, 11 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर अब टोकन से होगी वाहन चालकों की एंट्री
स्टेशन पर अब टोकन से होगी वाहन चालकों की एंट्री
विज्ञापन

कल के फोटो नंबर : 24 व 25
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया पर लेनिंग का कार्य किया गया शुरू
अक्तूबर के अंत तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद
रमिंद्र सिंह
अंबाला कैंट। रेलवे स्टेशन परिसर में अब वाहनों की टोकन सिस्टम से एंट्री होगी। इसके लिए रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है और कार्य भी आरंभ कर दिया है। योजना के अनुसार स्टेशन पर केवल वही वाहन प्रवेश कर पाएंगे जिनके पास टोकन होगा। स्टेशन पर एक इन गेट तो दूसरा आउट गेट होगा। स्टेशन पर सुर्कलेटिंग एरिया पर वाहनों की लेन बनाने का कार्य रेलवे ने आरंभ कर दिया है जिसे अक्तूबर के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
रेलवे की योजना है कि भविष्य में कोई भी वाहन चालक स्टेशन परिसर में दाखिल होता है तो उसे टोकन दिया जाए। उस टोकन पर ही समय अवधि अंकित होगी और जितने समय वाहन स्टेशन पर रहेगा उसके हिसाब से उससे चार्ज वसूला जाएगा। इस समय स्टेशन के रेस्ट हाउस की ओर गेट की ओर से वाहनों के लिए लेन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। रेस्ट हाउस की तरफ आउट गेट होगा जबकि यूटीएस काउंटर की ओर स्टेशन का इन गेट होगा। वाहनों के लिए अलग-अलग लेन स्टेशन पर बनाई जा रही हैं। यदि कोई वाहन चालक कुछ मिनट के लिए यात्रियों को उतारने के लिए स्टेशन पर आता है तो एक निश्चित समय अवधि तय की जाएगी और इस दौरान उससे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। मगर ज्यादा अवधि तक यदि वाहन स्टेशन परिसर पर रुकता है तो उससे चार्ज वसूल किया जाएगा। हर वाहन चालक को टोकन दिया जाएगा। शुरुआती दस या पंद्रह मिनट के लिए यह टोकन नि:शुल्क होगा जबकि इससे ज्यादा मिनट पर वाहन चालक से रेलवे शुल्क वसूलेगी। रेलवे यह कसरत इसलिए कर रही है क्योंकि इस समय बाहरी लोग स्टेशन परिसर में वाहन खड़े करके चले जाते हैं जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इन्हीं पर लगाम कसने की कवायद रेलवे द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

दो से तीन लेन होंगी
स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया पर दो से तीन लेन बनाई जाएंगी। एक लेन सीधा स्टेशन पर एंट्री करके दूसरे गेट से बाहर निकलेगी। इसके अलावा दूसरी लेन पार्किंग अलॉट की ओर जाएगी। जबकि अन्य लेन भी बनेंगी। स्टेशन पर अलग-अलग पार्किंग अलॉट बनाए जाएंगे। दोपहिया वाहनों व चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग अलॉट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाली भी होगी, पौधे लगाने किए आरंभ
स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में हरियाली का भी प्रावधान किया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए जा रहे हैं ताकि स्टेशन की एंट्रेंस का यह क्षेत्र पूरी तरह से हराभरा व इको फ्रेंड्ली नजर आए। योजना के अनुसार एंट्री व एग्जिट प्वाइंट के अलावा मध्य व अन्य स्थानों पर पौधे लगाए जा रहे हैं।

कोट्स
स्टेशन पर एंट्री टोकन सिस्टम से होगी। वाहनों के लिए अलग-अलग लेन बनाई जा रही हैं। टोकन सिस्टम का प्रावधान किया जाएगा। शुरुआती कुछ मिनट वाहन चालक के लिए नि:शुल्क होंगे जिसके बाद तय किया गया चार्ज लिया जाएगा।
-बीएस गिल, स्टेशन डायरेक्टर, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed