फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   13 अगस्त को परिवहन मंत्री आवास का घेराव करेंगे रोडवेज कर्मी

13 अगस्त को परिवहन मंत्री आवास का घेराव करेंगे रोडवेज कर्मी

Wed, 26 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
13 अगस्त को परिवहन मंत्री आवास का घेराव करेंगे रोडवेज कर्मी
अंबाला सिटी। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने मंगलवार को अपनी मांगे मनवाने के लिए अंबाला डिपो में दो घंटे तक धरना दिया। यूनियन ने इस दौरान परिवहन मंत्री के पानीपत स्थित आवास का 13 अगस्त को घेराव करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार आश्वासन दिए जाने के बाद भी कर्मचारियों से हुए समझौतों को लागू नहीं कर रही है। प्रदर्शन की अध्यक्षता कर्मचारी नेता इंद्र सिंह बधाना ने की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि रोडवेज को इन दिनों हजारों रुपयों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। आरटीओ द्वारा कुछ समय पहले टाइम टेबल जारी किया गया था जिसमें परिवहन समिति बसों व हरियाणा रोडवेज बसों के टाइम निश्चित कर दिए गए थे। यह बसें अपने निश्चित समय पर छावनी बस स्टैंड पर आने लगी लेकिन इस टाइम टेबल में अन्य प्रदेशों की बसों की समय सारिणी को नहीं लिया गया जिस कारण विभिन्न प्रदेशों से आने वाली बसों का भी काउंटर टाइम परिवहन विभाग की बसों के समय के बराबर हे। बता दें कि कर्मचारी यूनियन पूर्व में भी विरोध प्रदर्शन जता चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed