{"_id":"6aeb9e53bc0365a2640db7c6","slug":"2150-soldiers-deployed-for-home-minister-shahs-security-two-highways-to-remain-closed-ambala-news-c-36-1-amb1002-172279-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गृह मंत्री शाह की सुरक्षा में 2150 जवान तैनात, दो राजमार्ग रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गृह मंत्री शाह की सुरक्षा में 2150 जवान तैनात, दो राजमार्ग रहेंगे बंद
विज्ञापन
अंबाला छावनी के गांधी मैदान में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस के उच्चाधिकारी। प्रवक्ता
दोपहर एक बजे शहीद स्मारक का करेंगे लोकार्पण, दो बजे गांधी मैदान में होगी रैली
- 30 हजार से अधिक लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। छावनी में 800 करोड़ रुपये से निर्मित 1857 की क्रांति को समर्पित शहीद स्मारक का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वीरवार दोपहर एक बजे लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे छावनी के गांधी मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना है।
इसके साथ ही अंबाला-दिल्ली राजमार्ग और अंबाला-जगाधरी राजमार्ग बंद रहेगा, राजमार्गों पर से रूट डायवर्ट किए गए हैं। इस कार्यक्रम में अंबाला के आसपास के जिलों की लगभग सभी विधानसभाओं के भाजपा नेता व पदाधिकारी पहुंचेंगे। 2150 जवानों को कार्यक्रम की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कार्यक्रम स्थल के आसपास के स्कूलों में छुट्टी की गई है।
मंत्री अनिल विज ने किया निरीक्षण
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बुधवार को छावनी स्थित शहीद स्मारक तथा गांधी मैदान में 5 नवंबर को आयोजित होने वाली रैली स्थल का दौरा कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गांधी ग्राउंड में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का अंबाला आगमन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
यह रूट बाधित, विकल्पिक मार्ग
ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, अंबाला छावनी के जनता चौक से गीता गोपाल चौक तक का अंबाला-यमुनानगर मार्ग आम वाहनों के लिए पूरी तरह बाधित रहेगा। इस दौरान वाहन चालक इस मार्ग का उपयोग न करें। हालांकि, एंबुलेंस और अग्निशमन सेवाओं जैसे आपातकालीन वाहनों के लिए यह मार्ग खुला रहेगा। बुधवार को राजमार्ग बंद कर ट्रायल भी लिया गया।
-
वहीं, अंबाला छावनी से यमुनानगर जाने वालों के लिए रूट-1 के तहत शाहबाद-साहा-यमुनानगर का निर्धारण किया गया है। इसी प्रकार रूट-2 के तहत मोहड़ा अनाज मंडी-न्यू रिंग रोड-बड़ा खुड्डा-साहा-यमुनानगर और रूट-3 के तहत बलदेव नगर-पंजोखरा साहिब-शहजादपुर-साहा-यमुनानगर निर्धारित किया गया है।
यमुनानगर से अंबाला आने वालों के लिए रूट-1 के तहत यमुनानगर-साहा-शाहबाद-अंबाला, रूट-2 के तहत यमुनानगर-साहा-बड़ा खुड्डा-न्यू रिंग रोड-मोहड़ा अनाज मंडी-अंबाला छावनी और रूट-3 के तहत यमुनानगर-साहा-शहजादपुर-पंजोखरा साहिब-बलदेव नगर-अंबाला निर्धारित किया गया है।
एडीजीपी व सीआईडी प्रमुख ने किया निरीक्षण
रैली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद आला अफसरों ने संभाल ली है। बुधवार को एडीजीपी (कानून व्यवस्था) संजय सिंह और सीआईडी प्रमुख एडीजीपी सौरभ सिंह ने संयुक्त रूप से रैली स्थल का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। सुरक्षा व व्यवस्था को मजबूत करने और शांति बनाए रखने के लिए लगभग 2150 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें जिला पुलिस के साथ-साथ हरियाणा सशस्त्र पुलिस (एचएपी), इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी), विशेष कमांडो दस्ते और रिजर्व पुलिस बल के जवान शामिल हैं। एडीजीपी संजय सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा, सुरक्षा ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
टीमों का पहरा
रैली स्थल पर प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे युक्त डोर-फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। आयोजन स्थल पर संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए एंटी-सबोटेज और बम निरोधक दस्ते लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वर्दीधारी पुलिस बल के साथ-साथ सादे कपड़ों में सीआईडी और खुफिया एजेंसियों के जवान भीड़ के बीच मुस्तैद रहेंगे। सुरक्षा एजेंसियों ने रैली से पूर्व ही पूरे शहर को खंगालना शुरू कर दिया है। सिटी और छावनी के प्रमुख होटलों, धर्मशालाओं, सराय और लॉज में ठहरे लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। संदिग्ध स्थलों पर पुलिस टीमें लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं।
धरोहर के रूप में जाना जाएगा शहीद स्मारक
शहीद स्मारक को लेकर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने बुधवार को पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि 5 नवंबर का दिन अंबाला सहित पूरे हरियाणा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। उन्होंने बताया कि लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से करीब 22 एकड़ क्षेत्र में निर्मित यह भव्य स्मारक हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहर के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा। स्मारक में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े 700 से अधिक वीर बलिदानियों के नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किए गए हैं। यह उन वीरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, जिनके त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री अनिल विज तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।