फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   400 गांवों में मिलेगी 4

400 गांवों में मिलेगी 4

Wed, 26 Dec 2018 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
400 गांवों में मिलेगी 4
फोटो नंबर----17
विज्ञापन

400 गांवों में मिलेगी 485 योजनाओं और सेवाओं की ऑनलाइन सुविधा : गोयल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। विधायक असीम गोयल ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय के जन्मदिवस पर एसडीएम कार्यालय अंबाला शहर में सरल केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने जिलास्तर पर बनाए गए अंत्योदय भवन केंद्र का भी विधिवत शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि अब जिला, उपमंडल और गांव स्तर पर जनता को विभिन्न विभागों की 485 योजनाओं और सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उपलब्ध होगा। इसके लिए अब किसी व्यक्ति को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे बल्कि वे गांव स्तर पर अटल सेवा केंद्रों, तहसील और उपमंडल स्तर पर अंत्योदय सरल केंद्रों तथा जिलास्तर पर अंत्योदय भवन केंद्र पर इन सेवाओं का ऑनलाइन लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि आज पूरे प्रदेश में इस महत्वपूर्ण सुविधा का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि निजी कंपनी के माध्यम से यह सुविधा प्रदान करने पर लगभग 250 करोड़ रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान था लेकिन मुख्यमंत्री ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से मात्र 4 करोड़ रुपये में प्रदेश के सभी 22 जिलों, उपमंडलों व गांव स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध करवाई है। उन्होंने इस मौके पर गांव स्तर पर अटल सेवा केंद्रों में बेहतर सेवा प्रदान करने वाले विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर राजीव शर्मा व जसविंद्र सिंह को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, निगम आयुक्त सतेंद्र सिवाच, नगराधीश सुशील कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी जूही, उपनिदेशक कृषि गिरीश नागपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed