{"_id":"5c228f8fbdec2256b5425ad0","slug":"201545768847-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल हरियाणा की राजनीति करने से पहले एसवाईएल पर करें अपना स्टैंड स्पष्ट : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल हरियाणा की राजनीति करने से पहले एसवाईएल पर करें अपना स्टैंड स्पष्ट : विज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजरीवाल हरियाणा की राजनीति करने से पहले एसवाईएल पर करें अपना स्टैंड स्पष्ट : विज
फोटो नंबर-----16
अंत्योदय सरल केंद्रों के माध्यम से पारदर्शी, त्वरित और बिना बिचौलिये मिलेगा योजनाओं और सेवाओं का ऑनलाइन लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वहां की जनता को सुविधाएं प्रदान करने के बजाय लोगों को झूठी बयानबाजी से गुमराह कर रहे हैं। दिल्ली में प्रदूषण निरंतर बढ़ रहा है और दिवाली पर वे इसका दोष त्योहार व हरियाणा-पंजाब के किसानों द्वारा जलाई जाने वाली पराली पर मढ़ते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जनता को बताएं कि अब दिल्ली में प्रदूषण किस कारण से है। केजरीवाल हरियाणा की राजनीति करने से पहले एसवाईएल के पानी पर अपना स्टैंड स्पष्ट करेें क्योंकि पंजाब चुनाव के दौरान वे इस पानी पर पंजाब के पक्ष की बात करते रहे हैं।
विज एसडीएम कार्यालय अंबाला छावनी में स्थापित अंत्योदय सरल केंद्र का उद्घाटन करने के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध करवाने के लिए 425 योजनाओं व सेवाओं की ऑनलाइन सुविधा प्रदान की है। यह सभी अंत्योदय भवन केंद्रों, अंत्योदय सरल केंद्र और ग्रामीण स्तर पर अटल सेवा केंद्रों में उपलब्ध होंगी। इस कार्यक्रम से न केवल सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी बल्कि लोगों को समयबद्ध त्वरित सेवाएं मिलेंगी और ऐसी सेवाओं के लिए बिचौलियों की भूमिका पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन के सपने को वर्तमान सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि अंबाला सहित पूरे प्रदेश में जिला, उपमंडल व तहसील स्तर पर इस तरह के 115 केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गांव स्तर पर 4000 अटल सेवा केंद्रों में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
---------------
केजरीवाल गाय के हक में हैं या दुश्मन
गाय को लेकर केजरीवाल द्वारा भाजपा पर राजनीति करने के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि पहले केजरीवाल स्पष्ट करें कि वे गाय के हक में हैं या गाय के दुश्मन हैं। हरियाणा सरकार ने गोसंरक्षण बिल पास करने के साथ-साथ गायों के संरक्षण के लिए गोशालाएं बनवाई हैं और सरकार गोवंश के संरक्षण व सम्मान के लिए ठीक दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल केवल बातें और भाषणबाजी छोड़कर जनता के सामने सही मायने में कार्य करके दिखाएं।
विज्ञापन
-----------
कांग्रेस ने सत्ताकाल में देश को रुलाया व सुलाया
राहुल गांधी द्वारा जीएसटी मामले पर सरकार को जगाने के बयान पर कहा कि वास्तव में कांग्रेस ने अपने सत्ताकाल में देश को रुलाया और सुलाया है। अब कोई और मुद्दा न होने के कारण वह दिल बहलाने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते रहते हैं। कांग्रेस द्वारा तीन राज्यों की तर्ज पर हरियाणा में कर्ज माफ करने के प्रचार पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हरियाणा के लोग आजमा चुके हैं और इन्होंने दस वर्ष के अपने कार्यकाल में जनता को खून के आंसू रुलाया है। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीनों को सस्ते दामों पर लूटकर कांग्रेस नेताओं को फायदा पहुंचाया गया है। इस अवसर पर एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग, तहसीलदार राजेश पूनिया, नायब तहसीलदार सुरेंद्र भारद्वाज, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी जूही, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नागपाल, भाजपा नेता राजीव डिंपल, मदन लाल शर्मा, कमल किशोर जैन, हरपाल माजरा, रणधीर सिंह पंजोखरा, विजेंद्र चौहान, नीटू सचदेवा, संजय वर्मा, गौतम चौहान, अमनप्रीत धारीवाल, एडवोकेट बिंद्रा, दीपक, सन्नी तुली, शिव दयाल जंगम मौजूद थे।