फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मंडियों में अब तक 2.33 लाख टन धान की खरीद

मंडियों में अब तक 2.33 लाख टन धान की खरीद

Thu, 11 Oct 2018 01:11 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
मंडियों में अब तक 2.33 लाख टन धान की खरीद
मंडियों में 2.33 लाख टन धान की खरीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जिले में धान की कटाई का कार्य तेजी से जारी है और नौ अक्तूबर तक अंबाला की सभी 14 अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर 233352 टन धान की खरीद की जा चुकी है। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि मंडियों में खरीदे गए इस धान में ग्रेड ए किस्म का 233147 टन तथा सरबती किस्म का 205 टन धान शामिल है। यह धान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड और हरियाणा भंडारण निगम द्वारा खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 91943 टन, हैफेड ने 138202 टन तथा हरियाणा भंडारण निगम ने 1806 टन धान की खरीद की है। मिल मालिकों और डीलरों द्वारा भी 205 टन धान खरीदा गया है। नौ अक्तूबर तक सिटी अनाज मंडी में 81113 टन, कैंट अनाज मंडी में 14453 टन, बराड़ा में 26031 टन, भरेडी कलां में 2451 टन, कड़ासन में 5400 टन, केसरी में 2800 टन, मुलाना में 22708 टन, नन्यौला में 7552 टन, नारायणगढ़ में 24660 टन, साहा में 18306 टन, सरदाहेडी में 6519 टन, शहजादपुर में 10002 टन, तलहेडी में 8177 टन तथा उगाला अनाज मंडी में 3180 टन धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed