फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   देश को आजादी दिलवाने वाले महापुरुषों की प्रतिमाएं हो रहीं प्रशासन की अनदेखी का शिकार

देश को आजादी दिलवाने वाले महापुरुषों की प्रतिमाएं हो रहीं प्रशासन की अनदेखी का शिकार

Sun, 12 Aug 2018 12:54 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
देश को आजादी दिलवाने वाले महापुरुषों की प्रतिमाएं हो रहीं प्रशासन की अनदेखी का शिकार
देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों की प्रतिमाएं हो रहीं प्रशासन की अनदेखी का शिकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। एक तरफ देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए जिलेभर में जोरदार तैयारी चल रही है, वहीं जिन महापुरुषों ने देश को आजादी दिलाई उनकी प्रतिमाओं को प्रशासन की अनदेखी का शिकार होना पड़ रहा है। इस बात का पता तब चला जब अमर उजाला टीम ने अंबाला कैंट में स्थापित प्रतिमाओं का निरीक्षण किया और पाया कि प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है।
डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
12 क्रॉस रोड स्थित आंबेडकर पार्क में लगी डा. आंबेडकर की प्रतिमा की हालत दयनीय स्थिति में है। जहां प्रतिमा के स्थापित स्थान पर लगी हुई टाइलें टूटी हुई हैं, वहीं रात के समय प्रतिमा पर रोशनी के लिए लगाई गई लाइट गायब है। केवल तारों के द्वारा लाइट तक बिजली पहुंचाने के लिए पाइप लगे हुए हैं और वह भी पूरी तरह से जंग के कारण खराब हो गए हैं। स्थिति ऐसी है कि मानो कई सालों से प्रतिमा की कोई सुध नहीं ली गई है। प्रतिमा के नीचे लिखा जाने वाला नाम तक मिट गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की स्थिति भी बदतर
कैंट के इंदिरा पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की स्थिति बद से बदतर हो रखी है। लगता है प्रशासन को प्रति वर्ष केवल 2 अक्तूबर से पूर्व महात्मा गांधी की प्रतिमा की याद आती है, क्योंकि इस प्रतिमा पर केवल 2 अक्तूबर से पूर्व ही रंग पेंट कर सुधारा जाता है। इस समय प्रतिमा जगह-जगह से खंडित हो गई है और कई जगहों से पेंट उतर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित भगत राम शुक्ला की प्रतिमा के आसपास फैली गंदगी
कैंट के निकलसन रोड पर बने हुए अमर स्वतंत्रता सेनानी पंडित भगत राम शुक्ला की प्रतिमा को प्रशासन की अनदेखी का शिकार होना पड़ रहा है। प्रतिमा के आसपास के क्षेत्र में गंदगी का आलम है। लगता है कि पिछले काफी समय से सफाई नहीं की गई है, वहीं स्थापित स्थान के कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जो क्षतिग्रस्त हो रखे हैं।
इन प्रतिमाओं की स्थिति ठीक
कैंट में कई ऐसी प्रतिमाएं भी हैं, जिनकी स्थिति काफी अच्छी है। इनमें कैंट के सुभाष पार्क स्थित स्वतंत्रता सेनानी नेता सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा है, जहां प्रतिमा की समय-समय पर सफाई की जाती है। अगर कहीं से कोई प्रतिमा का क्षेत्र टूट जाता है तो उसे तुरंत साफ किया जाता है। फिर भी स्थापित स्थान का पेंट उतर रहा है, जिसे सुधारा जाना चाहिए। वहीं देश की लिए शहीद हुए विजय रत्न चौधरी की प्रतिमा भी पूरी तरह से ठीक है।

कोट
अगर कोई प्रतिमा ठीक नहीं है तो कारपोरेशन को बोल कर उसे ठीक करवाया जाएगा। यह जरूरी है कि महापुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं को समय समय पर सफाई की जाए।
-शरणदीप कौर बराड़, उपायुक्त, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed