फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पोल व तारें शिफ्ट नहीं होने की वजह से रूकी टांगरी बांध पर रोड निर्माण की रफ्तार

पोल व तारें शिफ्ट नहीं होने की वजह से रूकी टांगरी बांध पर रोड निर्माण की रफ्तार

Tue, 07 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
पोल व तारें शिफ्ट नहीं होने की वजह से रूकी टांगरी बांध पर रोड निर्माण की रफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। पहली बार टांगरी बांध पर बन रही रोड निर्माण कार्य की रफ्तार पर ब्रेक लग गए हैं। बिजली निगम की लेटलतीफी रोड निर्माण पर भारी पड़ रही है। रोड निर्माण कार्य की शुरुआत हुए लगभग एक वर्ष बीतने को है। पहले वन विभाग और अब बिजली निगम की वजह से कार्य अधर में अटका हुआ है। आठ किमी लंबे बनने वाले इस रोड के आधे हिस्से पर रोड़ी व गटका गिराया जा चुका है, मगर आधे हिस्से में बिजली के ट्रांसफार्मर व लटकती तारों के कारण रोड़ी व गटका यहां तक नहीं गिराया जा सका। हालांकि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का दावा है कि बारिश की वजह से कुछ दिक्कत आ रही है, मगर आगामी दिनों में मौसम साफ होते ही यह कार्य भी बिजली निगम द्वारा आरंभ कर दिया जाएगा।
बब्याल से नन्हेड़ा क्रॉसिंग तक टांगरी बांध पर पहली बार आठ करोड़ की लागत से आठ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क की मांग वर्षों पुरानी थी तथा स्थानीय लोगों ने टांगरी पुल के नजदीक बंधे वाली सड़क का निर्माण करने को लेकर मंत्री अनिल विज से गुहार लगाई थी। मंत्री के प्रयासों से यहां रोड निर्माण कार्य बीते वर्ष आरंभ हुआ था। इस रोड के बनने से जगाधरी रोड से बब्याल एवं रामगढ़ माजरा आने-जाने के लिए लोगों को सीधा रास्ता उपलब्ध होगा। करीब 60 कालोनियों के लोगों को इस रोड का लाभ मिलना है, मगर विभागीय लेट लतीफी रोड निर्माण पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

पहले वन विभाग, अब बिजली निगम की वजह से परेशानी
रोड निर्माण को लेकर पहले टांगरी बांध किनारे लगे पेड़ बाधा बन रहे थे। पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग से मंजूरी लेनी पड़ी थी और इस प्रक्रिया में काफी समय निकल गया। बांध किनारे बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं जबकि कई स्थानों पर बिजली के तार झूल रहे हैं। इन्हीं को हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने बिजली निगम से आवेदन किया था, मगर अब तक यह कार्य सिरे नहीं चढ़ सका है। इसी वजह से अब रोड के आधे हिस्से पर रोड़ी व गटका तक नहीं बिछाया जा सका है। ऊपर से अब बारिश ने और परेशानी खड़ी कर दी है। बिजली के पोल आदि हटने पर ही रोड पर रोडी व गटका डाला जाएगा जिसके बाद इसकी फाइनल कारपेंटिंग पीडब्ल्यूडी द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने दिए विभाग को कार्य में तेजी लाने के निर्देश
उधर, स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने भी रोड निर्माण कार्य को लेकर विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने इस कार्य में तीव्रता लाने बारे निर्देश दिए हैं। विज ने कहा कि सड़क निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जाए ताकि बेहतर रोड का निर्माण हो सके।
कोट्स
आठ करोड़ की लागत से 18 फुट चौड़ी सड़क बनाई जा रही है। यहां स्ट्रीट लाइटें और छायादार पौधे भी लगाए जाएंगे। रोड का निर्माण जल्द पूरा हो इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।

-डीडी कंबोज, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, अंबाला कैंट।
----------
बारिश की वजह से निर्माण कार्य में कुछ दिक्कत आ रही है जिस वजह से काम रोका गया है। रोड के कुछ हिस्से में बिजली निगम द्वारा अभी बिजली के पोल, तारें व ट्रांसफार्मर शिफ्ट किया जाना है, इसके बाद ही यहां रोड़ी व गटका गिराया जाएगा।
-रितेश अग्रवाल, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed