फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - मंत्रियों के दबाव में हटवाए जा रहे आप के होर्डिंग्स

- मंत्रियों के दबाव में हटवाए जा रहे आप के होर्डिंग्स

Tue, 20 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
- मंत्रियों के दबाव में हटवाए जा रहे आप के होर्डिंग्स
मंत्रियों के दबाव में हटवाए जा रहे आम आदमी पार्टी के होर्डिंग्स : जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अभय सैनी ने कहा कि 25 मार्च को हिसार में होने वाली रैली को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह परेशान हैं। सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में न तो बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है और न ही स्वास्थ्य सेवाएं, लेकिन आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया।

सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा लगाए गए होर्डिंग को हटाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस संबंध में जब आप कार्यकर्ताओं ने निगम कर्मचारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि विज के दबाव में आकर मात्र उन्हीं के होर्डिंग हटाए जाए रहे हैं। इसी तरह नेशनल हाइवे पर भी अधिकारी मात्र आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ही होर्डिंग हटा रहे हैं। जिलाध्यक्ष सैनी ने कहा कि विज बयानबाजी करने की बजाए, स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने पर ध्यान दें। सैनी ने कहा कि 25 मार्च को हिसार में होने वाली रैली में हजारों की संख्या में समर्थक पहुंचकर साबित कर देंगे कि प्रदेश की जनता हरियाणा में आप की सरकार बनाने का मन बना चुकी है और यह रैली एतिहासिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed