फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - भारत छोड़ो आंदोन की वर्षगांठ पर सिटी पंचायत भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

- भारत छोड़ो आंदोन की वर्षगांठ पर सिटी पंचायत भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Thu, 07 Sep 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
- भारत छोड़ो आंदोन की वर्षगांठ पर सिटी पंचायत भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
फोटो नंबर :: 07, 08
विज्ञापन

- भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर सिटी पंचायत भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
- भाजपा के विजन 2022 को लेकर भी हुई चर्चा, सांसद, विधायक ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। प्रदेश के राज्य मंत्री नायब सैनी ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। हमें संकल्प से सिद्धि के जरिये आगे बढ़ना होगा और यही देश को मजबूती प्रदान करेगा।
वे वीरवार को सिटी के पंचायत भवन में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में सांसद रतनलाल कटारिया, अंबाला शहर विधायक असीम गोयल, मुलाना विधायक संतोष चौहान सारवान, जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, भाजपा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे योग्य व्यक्ति को मिले, इसके लिए सरकार कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री के 2022 के विजन को ध्यान में रखते हुए मिलकर नये भारत का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1942 में क्रांतिकारियों ने देश को आजाद करवाने के लिए रणनीति तैयार की थी और 1947 में विजय हासिल की थी। हमें उन्हीं क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेते हुए वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लिए गए लक्ष्य को सबको मिलकर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सबका साथ सबका विकास उद्देश्य के साथ उन्नति की शिखर की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों को मजबूत करने विशेषकर उनकी आय को दोगुना करनेे की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इसके तहत सात सूत्रीय कार्यक्रम जिसमें किसानों को बेहतर किस्म की गुणवत्ता के बीज, अच्छी भूमि सहित अन्य चीजों से प्रेरित करना है। विधायक असीम गोयल व मुलाना विधायक संतोष चौहान सारवान ने भी इस मौके पर कहा कि वह संकल्प सिद्धि कार्यक्रम से जुड़कर नये भारत के निर्माण में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव प्रसाद, जिला परिषद के उप चेयरमैन रजनीश शर्मा, मंडल प्रधान मनदीप राणा, संजीव टोनी, मदन विस्तारक, सचिन लाकड़ा, डीडीपीओ रेणू जैन, मीडिया प्रभारी राज सिंह, जिला परिषद सदस्य दर्शना देवी, नीना गुप्ता, जीया लाल, गुरविंद्र सिंह, गीता देवी, दीदार सिंह, मनदीप कौर, दलबीर सिंह, करनैल सिंह, मक्खन सिंह, सरोज रानी, सीमा देवी, गगनदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed