फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - नारायणगढ़ में करीब आठ घंटे लगातार हुई बारिश, 14 घंटे बिजली गुल

- नारायणगढ़ में करीब आठ घंटे लगातार हुई बारिश, 14 घंटे बिजली गुल

Sun, 06 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
- नारायणगढ़ में करीब आठ घंटे लगातार हुई बारिश, 14 घंटे बिजली गुल
पेज नंबर एक की लीड ...
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 21 से 27, 34 से 36

- नारायणगढ़ व मुलाना के एक-एक गांव में घुसा पानी, लोगों की बढ़ी मुसीबत
- मौसम विभाग का अनुमान, आने वाले तीन दिनों तक होगी झमाझम बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंटनारायणगढ़/बराड़ा। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां पानी जमकर बरसा, वहीं नारायणगढ़ और बराड़ा क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली नदियां उफान पर हैं। नारायणगढ़ में जहां आठ घंटे लगातार बारिश ने गांव फतेहपुर के घरों में पानी घुस गया, वहीं मुलाना हलके के गांव गोला में बाढ़ जैसे हालात हैं। हाइवे से पानी ओवरफ्लो कर गया है, जबकि खेतों में पानी घुस गया है। मुलाना में एसडीएम ने स्थिति का जायजा लिया, जबकि नारायणगढ़ में जेसीबी के जरिये पानी निकासी का वैकल्पिक रास्ता बनाना पड़ गया। हालात यह रहे कि नारायणगढ़ में करीब चौदह घंटे तक बिजली गुल रही।
गांव गोला में बाढ़ जैसे हालात मुलाना हलका के गांव गोला में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। साथ से गुजरने वाली बरसाती नदी बेगना में उफान है। बेगना नदी का जल स्तर बढ़ जाने से इसका पानी गांव गोला में फिरनी से होते हुए गांव में भर गया। इसी कारण से कई घरों में यह पानी आ गया, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। लोगों ने घरों में अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, जबकि दिन भर घरों में घुसे पानी को निकालने में जुटे रहे। सूचना मिलते ही एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार सहित अन्य अधिकारियों नायब तहसीलदार मुलाना, कानूनगो, पटवारी, सिंचाई विभाग के एसडीओ व ग्राम सचिव की टीमने गांव का दौरा किया। एसडीएम ने बताया कि गठित टीम गांव के लोगों से तालमेल बनाए हुए हैं और हर स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है। एसडीएम ने कहा कि ग्रामीण घबरायें नहीं, जबकि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और किसी भी स्थिति की सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते इससे निपटा जा सके।
विज्ञापन


नारायणगढ़ में हालात बिगड़े
रविवार को करीब आठ घंटे की बारिश ने नारायणगढ़ में हालात बिगाड़ दिए। कई इलाकों में पानी भर गया, जबकि सामुदायिक केंद्र के निकट एक पेड़ भी गिया गया, जिससे करीब चौदह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। फतेहपुर गांव में बारिश का पानी घरों में घुस गया, जबकि खेत भी पानी से भर गए। गांव का तालाब ओवरफ्लो हो गया, जिससे पानी की निकासी गांव के बाहर नहीं हो पाई, जबकि यह पानी गांव के कईं घरों में घुस गया। इसके साथ ही नारायणगढ़-सढौरा मार्ग पर स्थित कोल्ड स्टोर के आसपास पानी जमा हो गया, जबकि सिविल अस्पताल के गेट, नवीन कालोनी, काठे माजरा स्थित सरकारी स्कूल में भी पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
टांगरी में पानी आने से दहशत में इलाकावासी
पहाड़ी इलाकों में बरसात के बाद टांगरी नदी में आए पानी के बाद टांगरी की जद में बसे लोगों के लिए आफत खड़ी हो गई है। टांगरी का पानी रविवार को कुछ कम होने से राहत तो मिली, लेकिन इलाकावासियों में पानी आने को लेकर दहशत बनी हुई है। मजबूरन टांगरी की जद में बसे परिवार अपना सामान समेटकर किराएं के कमरों में रख रहे है। ताकि अगली बार टांगरी में पानी आने से उन्हें नुकसान न उठाना पड़े। रविवार भी कुछ मकानों के चारों ओर पानी खड़ा हुआ था और लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed