फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   संस्कृत और हिंदी का प्रसार षड्यंत्र से रोका गया : सुधांशु

संस्कृत और हिंदी का प्रसार षड्यंत्र से रोका गया : सुधांशु

Mon, 17 Sep 2018 12:54 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
संस्कृत और हिंदी का प्रसार षड्यंत्र से रोका गया : सुधांशु
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि संस्कृत और हिंदी का प्रचार-प्रसार एक षड्यंत्र के तहत रोका गया है। लेकिन हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है और यह विश्व पटल पर अपना स्थान अवश्य हासिल करेगी। वे रविवार शाम को हिंदी प्रचार प्रसार समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान विधायक असीम गोयल भी मौजूद रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जो श्रेष्ठ है, वैज्ञानिक है वही आगे रहेगा। हिंदी विश्व की सबसे प्रासंगिक भाषा है और उसे अपना स्थान बनाने से कोई रोक नहीं सकता। संस्कृत और हिन्दी को एक षड्यंत्र के अंतर्गत आगे बढने से रोका गया। हमारे समृद्ध इतिहास को पूरी तत्परता के साथ बदला गया ताकि हमारी संतानें अंग्रेजी मानसिकता की शिकार रहें और उनको अपनी सांस्कृतिक पहचान से ग्लानि उत्पन्न हो। नेशनल सेंटर फॉर हिस्टोरिकल रिसर्च एंड कंपेरेटिव स्टडीज के चेयरमैन नीरज अत्री ने कार्यक्रम में कहा कि यह विडंबना है कि भारत में आज भी अपनी राष्ट्रभाषा के प्रचार-प्रसार के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने पड़ते हैं। स्वतंत्रता के पश्चात तत्कालीन राजनीतिक शक्तियों ने जनता से जुडने की अपेक्षा अंग्रेजी मानसिकता को सिर माथे पर बिठाया, जिसका परिणाम 70 साल बाद भी आज तक हम भुगत रहे हैं। विधायक असीम गोयल ने कहा कि हिंदी भारत का सांस है, विचार है, हिंदी हमारा प्राण है। हिंदी समाप्त हुई तो हमारा अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल, मनोहर लाल सचदेवा, देवेंद्र शर्मा, प्रेम अग्रवाल, विनिश विरमानी, नरेश अग्रवाल, अजय कत्याल ,चमन अग्रवाल, सतीश कालड़ा, मुकेश ऐबट, संजीव बंसल राजेंद्र अग्रवाल, अमरदीप सिंगला, अनुभव अग्रवाल, समीर गुप्ता, अरिहंत जैन, चौधरी राम अरोड़ा, मयंक जैन, डा. सोनिका, डा. सुरेश देसवाल, प्रमोद, इंदरजीत कक्कड़, रमिंदर सिंह, जगदीश मोहन, आशीष शर्मा, अशोक कक्कड़, अभिनव गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed