फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सरकार से खफा रोडवेज कर्मचारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति

सरकार से खफा रोडवेज कर्मचारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति

Sat, 08 Sep 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सरकार से खफा रोडवेज कर्मचारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति
सरकार से खफा रोडवेज कर्मचारियों ने विपक्षी दलों के नेताओं को सौंपे ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। सरकार की नीतियों से खफा रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार को अंबाला रोडवेज डिपो में मीटिंग कर रणनीति बनाई। मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे इंटक के राज्य प्रधान अनूप सहरावत ने कहा कि सरकार ने एस्मा लगाकर और लाठीचार्ज कर कर्मचारियों की आवाज को दबाने का जो कार्य किया है उससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार को एस्मा लगाने की कोई जरूरत नहीं थी, सरकार ने उन्हें कहा कि यह हाईकोर्ट के आदेश पर लगाया जा रहा है।

सहरावत ने कहा कि शुक्रवार को विधानसभा सत्र की शुरुआत हो रही है। इसी के तहत सभी विपक्षी दलों के नेताओं को ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें उनसे मांग की गई है कि वह रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को विधानसभा में रखें। उन्होंने कहा कि इनेलो नेता अभय चौटाला, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व परिवहन मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, किरण चौधरी व रणदीप सुर्जेवाला को इस बाबत ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि एसीएस धनपत सिंह को सस्पेंड किया जाए और जिन कर्मचारियों पर मामले दर्ज हुए हैं, उनके मामले खारिज किए जाएं। उन्होंने कहा कि वह अगले 2 दिन सभी डिपो में दौरा कर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों से मिलेंगे और 10 सितंबर को सभी डिपो में कर्मचारी हाथों में काले झंडे लेकर 2 घंटे का काला दिवस मनाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने इसके बाद भी उनकी मांगें नहीं मानी तो आंदोलन उग्र होगा। मीटिंग में इंटक के राज्य सचिव रमन सैनी, संयुक्त कर्मचारी संघ से मुख्य संगठन सचिव कृष्ण सुहाग, मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन से राज्य प्रधान जयभगवान काद्यान, ऑल हरियाणा वर्कर्स यूनियन से राज्य उपप्रधान संदीप ढांढा, कमल निंबल, पुष्पिंद्र कुमार, राम कुमार, विक्रम राणा, रणधीर, तविंद्र वधवा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed