फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   खजाना लूटने में एक्सपर्ट पार्टी कांग्रेस : विज

खजाना लूटने में एक्सपर्ट पार्टी कांग्रेस : विज

Wed, 28 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खजाना लूटने में एक्सपर्ट पार्टी कांग्रेस : विज
खजाना लूटने में कांग्रेस पार्टी एक्सपर्ट : विज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को देश का खजाना लूटने में एक्सपर्ट पार्टी बताया है। विज का यह बयान पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के दामाद का कथित बैंक घोटाले में नाम शामिल होने के आरोपों के बाद आया है। इसके अलावा विज ने हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा है।

विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की बड़ी खूबी है कि यह सब मिलकर खाते हैं। अपने दामादों और रिश्तेदारों को सरकार का माल लुटवाते हैं। पहले जब तक दिल्ली में यूपीए की सरकार रही है, दिल्ली में एक दामाद सरगर्म रहा और अब पंजाब के मुख्यमंत्री के दामाद का मामला उजागर हो गया है। एक बात तो पूरी तरह से साफ हो गई है कि कांग्रेस जब भी सत्ता में आती है तो यह अपने दामादों को सरकारी माल खूब जमकर लुटवाती है। अनिल विज ने कांग्रेस के अशोक तंवर पर हमला बोलते हुए कहा कि अशोक तंवर बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं लेकिन उनकी पार्टी के ही नेता उन्हें अपना लीडर नहीं मानते। तंवर की बुलाई गई मीटिंगों में न तो हुड्डा आते हैं और न ही किरण चौधरी शरीक होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed