{"_id":"61215eba8ebc3e2f784ffee7","slug":"19-trains-going-to-kisan-amritsar-and-mata-vaishno-devi-katra-canceled-on-railway-track-ambala-news-knl80669386","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर किसान, अमृतसर व माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली 19 ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर किसान, अमृतसर व माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली 19 ट्रेनें रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। पंजाब के जालंधर कैंट-चिहडूू के रेलवे ट्रैक पर बैठे आंदोलनरत किसानों की वजह से लुधियाना-अमृतसर और जम्मू रेलवे ट्रैक बाधित हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने शुक्रवार जहां लंबी दूरी की लगभग 10 ट्रेनों को गंतव्य स्टेशन पर ही रद्द कर दिया था, वहीं शनिवार को भी अमृतसर, जम्मूतवी और श्रीमाता वैष्णो देवी मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया।
इनमें वंदेभारत एक्सप्रेस, श्रीशक्ति, राजधानी, दूरंतो, अमृतसर शताब्दी व सचखंड एक्सप्रेस सहित अन्य कुछ ट्रेनें शामिल थी। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने बताया कि शनिवार सुबह भी किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे रहे। इस कारण 18 ट्रेनों को पूर्णतौर पर रद्द और एक को बीच रास्ते रद्द किया गया। इसमें ट्रेन नंबर 04688 अमृतसर-सहरसा, 02716 अमृतसर-नांदेढ़ सचखंड एक्सप्रेस, अमृतसर-लखनऊ, 04666 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी, 02054 अमृतसर-हरिद्वार इंटरसिटी, 02926 अमृतसर-बांद्रा पश्चिम एक्सप्रेस, 05734 अमृतसर-कटिहार, 01058 अमृतसर-मुुंबई, 04068 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी, 02030 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी, 04078 पठानकोट-दिल्ली, 02920 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-डॉ. आंबेडकर नगर, 04672 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा, 04034 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली, 02238 जम्मूतवी-बिलासपुर, 22440 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत, 22439 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत, 2029 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी, 04067 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी को नहीं चलाया गया, वहीं ट्रेन नंबर 02014 अमृतसर-नई दिल्ली को लुधियाना स्टेशन पर रद्द किया गया।
पंजाब के किसान आंदोलन का दिखा असर, 77 ट्रेनों के साथ बसें भी रही प्रभावित
अंबाला सिटी। पंजाब में जारी किसानों को आंदोलन का असर अंबाला में भी दिखाई दिया। रेलवे ट्रैक और सड़क जाम होने के कारण अमृतसर व जम्मू की ओर जाने वाले सार्वजनिक वाहन पूरी तरह से थमे रहे। जिस कारण रक्षाबंधन पर अपने मायके जा रही बहनों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी, जो सुबह से शाम तक पंजाब की ओर जाने वाली बसों और रेलों की ओर देखती रही। वहीं बस स्टैंड पर बार-बार यात्रियों को सूचित किया जा रहा था कि किसान आंदोलन को लेकर पंजाब के अमृतसर और जम्मू की ओर जाने वाली बसें नहीं जा रही है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन को लेकर अंबाला से गुजरने वाली करीब 77 ट्रेनें प्रभावित रही। वहीं अंबाला से पंजाब की ओर जाने वाली बसों की संख्या भी बेहद कम रही। इस वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद