फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सिरे चढ़ी बातचीत, किसानों ने शुगर मिल मालिक को दिया 27 मई तक का समय, धरना स्थगित

सिरे चढ़ी बातचीत, किसानों ने शुगर मिल मालिक को दिया 27 मई तक का समय, धरना स्थगित

Thu, 04 Apr 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
सिरे चढ़ी बातचीत, किसानों ने शुगर मिल मालिक को दिया 27 मई तक का समय, धरना स्थगित
किसानों ने शुगर मिल मालिक को 27 मई तक दिया का समय, धरना स्थगित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। प्रशासन की सूझबूझ और शुगर मिल प्रबंधन के आश्वासन के बाद शुगर मिल पर भारतीय किसान यूनियन हरियाणा रतन मान की ओर से दिया जा रहा धरना बुधवार को स्थगित कर दिया गया। बुधवार का दिन किसान पंचायत के लिए रखा गया था। एसडीएम अदिति, डीएसपी अमित भाटिया तथा शुगर मिल मालिक राहुल आनंद ने पहुंच कर किसानों की बात को सुना। इस अवसर पर मिल मालिक ने पंचायत में अपनी बात रखते हुए कहा कि चीनी और गन्ने के भाव में अंतर होने के कारण मिल के सामने आर्थिक संकट खड़ा हुआ है और वे प्रयासरत है कि किसानों की पेमेंट हो। इसके बाद किसानों ने 27 मई तक पेमेंट करने का समय दिया है।
शुगर मिल बनौंदी के बाहर भारतीय किसान यूनियन का धरना रतनमान प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में बुधवार को 17वें दिन भी जारी रहा। धरने पर मुख्य रूप से गोपाल राणा, बलविन्द्र जैनपुर कुरूक्षेत्र, सुभाष गुज्जर, श्याम सिंह प्रदेश सचिव, सुरेन्द्र सागवान करनाल, धर्मबीर रादौर, मेनपाल प्रदेश सचिव, साहिल सरांवा, फूलसिंह, यशपाल राणा प्रधान जिला करनाल, नरपत राणा मंडल अध्यक्ष अम्बाला, जसविंद्र सिंह बख्तुआ आदि मौजूद रहे। रतनमान ने कहा कि किसानों को अपनी शक्ति को पहचानना होगा। अगले सत्र के लिए यहीं बैठकर रणनीति बनाई जाएगी। शुगर मिल को किसान चलाएंगे, यहां किसानों का कानून चलेगा। चाहे गन्ने की पर्ची, बांड, पेमेंट की बात हो। सब पर किसान फैसला करेंगे।
विज्ञापन

---
ये बोले शुगर मिल मालिक
शुगर मिल मालिक राहुल आनंद ने कहा कि वह केन कमिशनर से भी मिले हैं। मिल में दो साल पहले पावर प्लांट लगाया गया था, जिसकी पावर बेच कर चीनी के घाटे पूरे कर सकें। बकाये के लिए बैंकों से बात चल रही है। पावर प्लांट का सरकार के साथ 18 साल का अनुबंध है। उस 18 साल के पैसे पर बैंक मिल को करीब 50 करोड़ रुपये लोन देने को तैयार हैं। मिल करीब 10/15 दिन और चलेगी। मिल बंद होने के एक महीने बाद तक सभी किसानों की बकाया पेमेंट करने की पूरी कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये बोले किसान नेता
किसान नेता रतनमान ने कहा कि मिल मालिक अपने वादे से न मुकरें और वह उन्हें एक महीने से अधिक समय देते हैं। अगर वह बात से मुकरे तो बड़ा आंदोलन होगा। जब तक किसानों के पैसे नहीं मिलते, एसडीएम व डीएसपी नारायणगढ को नहीं बदलने देंगे। किसान नेता ने कहा कि मिल मालिक को आगामी 27 मई का तक समय दिया गया है। यह धरना समाप्त नहीं बल्कि स्थगित किया जा रहा है, यदि जरूरत पड़ी तो दोबारा धरना पर बैठेंगे। रतनमान ने डीएसपी नारायणगढ़ से कहा कि नरपत राणा के साथ शुगर मिल बनौंदी में मारपीट हुई थी, इस पर कार्रवाई करें। डीएसपी नारायणगढ़ ने मामले को खुद देखने की बात कही।

---
फर्जी बांड बनाने वाले के खिलाफ हो कार्रवाई
जसविन्द्र सिंह बख्तुआ ने कहा कि एक फर्जी बांड की पेमेंट है जो किसी किसान की है। उस किसान को पेमेंट नहीं हुई। जिसने फर्जी बांड बनाया उसके खिलाफ कार्रवाई हो और किसान की पेमेंट हो। डीएसपी नारायणगढ ने कहा कि शिकायतों के संबंध में मिल प्रशासन व स्थानीय प्रशासन से मिले, समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed