फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ओबीसी आबादी को सरकारों ने आज तक नहीं दिया उनका हक : राजकुमार सैनी

ओबीसी आबादी को सरकारों ने आज तक नहीं दिया उनका हक : राजकुमार सैनी

Sat, 25 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
ओबीसी आबादी को सरकारों ने आज तक नहीं दिया उनका हक : राजकुमार सैनी
ओबीसी आबादी को सरकारों ने आज तक नहीं दिया उनका हक : राजकुमार सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। कुरुक्षेत्र के सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा मंच के संस्थापक राजकुमार सैनी ने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य एक परिवार-एक रोजगार और जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देना है। वह शुक्रवार को अंबाला शहर में कार्यकर्ता सतपाल के मानव चौक स्थित आवास पर पहुुंचे थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की 2 सितंबर की पानीपत रैली का निमंत्रण दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लोगों ने सबसे अधिक सत्ता में पहुंचाया, लेकिन इस पार्टी ने देश का कोई भला नहीं किया। आज हमारे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, जबकि चीन जैसे मुल्कों में सरकारों ने लोगों को स्वरोजगार के काबिल बनाया, जिस कारण वहां घर-घर में युवा स्वरोजगार के कार्य में लगे हैं। कांग्रेस सरकारों ने लोगों की केवल नौकरी वाली सोच बनाई, जिसे अब बदलना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश की 52 फीसदी ओबीसी आबादी है, लेकिन उन्हें केंद्रीय सेवाओं में केवल 11.23 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिला हुआ है। जिस जाति के लोग केवल 10 प्रतिशत हैं, उन्हें नौकरी में अधिक स्थान है। भाजपा सरकार ने इस 11.23 प्रतिशत को बिल्कुल भी बढ़ाने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आज तक जितनी भी सरकारें रहीं उनके मुख्यमंत्रियों ने केवल एक विशेष जाति को नौकरियां दी। उस जाति के घरों में दस दस लोग नौकरी में हैं, जबकि अन्य जातियों के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। हम इस व्यवस्था को बदलना चाहते हैं और चाहते हैं कि सभी जातियों के युवाओं को रोजगार के समान अवसर मिलें।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि आज प्रदेश की आबादी के एक प्रतिशत लोग सरकारी नौकरी में हैं, ये वे लोग हैं, जिन्हें मोटी तनख्वाह मिल रही है और यही सबसे अधिक धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं। शेष सभी प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं, जिन्हें महज 5 हजार से 20 हजार रुपये तनख्वाह मिल रही है, लेकिन उन्होंने आज तक कोई धरना नहीं दिया। उन्होंने कहा कि चौटाला के परिवार के मुखिया जेल में भ्रष्टाचार की सजा काट रहे हैं, जबकि उनके परिवारों के सदस्य सबसे अधिक भ्रष्टाचार पर भाषण दे रहे हैं। इनकी असलियत पूरा प्रदेश जान चुका है। उन्होंने कहा कि इनेलो-बसपा का गठबंधन राजनीतिक भूख का गठबंधन है, जिसे जनता स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि एक विशेष जाति के लोगों के आगे भाजपा सरकार ने घुटने टेक दिए हैं। उनके लिए सरकारी खर्चे पर वकील किए गए हैं। भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed