फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ---तीन समाचार---

---तीन समाचार---

Fri, 11 Aug 2017 10:49 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
---तीन समाचार---
अंबाला कैंट। गर्वनमेंट कालेज में एनसीसी कैडेट्स ने कालेज में पौधे रोपित किए। प्राचार्या डॉ. मंजू अग्रवाल ने एनसीसी कैडेट्स के इस कार्य के लिए सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रयासों से ही पर्यावरण के संरक्षण में भागीदारी बढ़ती है। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित किया। एनसीसी अधिकारी डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि एनसीसी की तरफ से पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण की मुहिम के तहत पौधरोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज गवर्नमेंट कॉलेज में भी पौधरोपण किया गया। इस मौके पर कैडेट्स ने शपथ ली कि वे अपने लगाए गए पौधों का पालन-पोषण भी करेंगे।
विज्ञापन

---
उत्तर रेलवे अंबाला मंडल ने किया पौधरोपण
अंबाला कैंट। उत्तर रेलवे अंबाला मंडल द्वारा पर्यावरण सुधार के लिए पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस उपलक्ष्य में संपूर्ण मंडल के अंतर्गत 50 हजार से भी अधिक पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मंडल के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, उत्तर रेलवे अंबाला मंडल कर्मचारी संगठन, स्काउट और गाइड, कर्मचारी संगठन ने परिवार सहित हिस्सा लिया। रेल विहार कालोनी में मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार की अगुवाई में यह पौधरोपण किया गया। इस दौरान अपर रेल मंडल प्रबंधक कुलदीप सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय पंकज गुप्ता, वरिष्ठ मंडल अभियंता मुख्यालय बजरंग गोयल, उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष रश्मि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
बच्चों के लिए आहार की जानकारी दी
अंबाला कैंट। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में बच्चों के संपूरक आहार की महत्ता पर महिला गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें लगभग 25 महिलाओं ने भाग लिया। केंद्र के प्रभारी व वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. बीआर कंबोज ने बताया कि स्वस्थ्य जीवन जीने, विभिन्न कार्य करने व वृद्धि विकास के लिए हमें प्रतिदिन संतुलित भोजन करना चाहिए। भोजन द्वारा हमें विभिन्न पौषक तत्व जैसे प्रोटीन, कांबोज, उर्जा, वसा, विटामिन व खनिज लवण मिलते हैं। जो हमारी पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूर्ण करते है। कार्यक्रम की आयोजिका जिला विस्तार विशेषज्ञ सुनीता आहुजा ने बताया कि जन्म के प्रथम छह महीनों में केवल स्तनपान कराना चाहिए और इसे लगातार दो वर्ष तक संपूरक आहार के साथ देना चाहिए। मौके पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. दिलबाग सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed