{"_id":"598757ca4f1c1b2d708b4672","slug":"181502042058-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- बाजारों में धूमधाम से निकाली गई थी शीतला माता की भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- बाजारों में धूमधाम से निकाली गई थी शीतला माता की भव्य शोभायात्रा
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर... 08, 09, 10, 11
- भक्तों ने खुद को कष्ट पहुंचाने के लिए मुंह से आर-पार किए त्रिशूल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। मुख्य बाजारों से रविवार को शीतला माता के भक्तों ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। इसकी शुरुआत स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने की। शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने हैरतअंग्रेज करतब कर बाजारों का माहौल भक्तिमय बना दिया। वहीं बाजारों में भक्तों की ओर से मुंह के आर-पार किए त्रिशूल को देखकर लोग भी हैरत में पड़ गए।
यह शोभायात्रा बारह क्रास रोड स्थित शीतला माता मंदिर से पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा अर्चना के आरंभ हुई और कबाड़ी बाजार, सदर बाजार, सब्जीमंडी व अन्य बाजारों से होती हुई जगाधरी हाइवे से होते हुए स्टेडियम के पास से होती हुई वापस मंदिर आकर समाप्त हुई। उधर, बाजारों का माहौल माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा के दौरान विभिन्न देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां निकाली गई थीं और राधा व काली माता का तांडव यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
शोभायात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के भजनों पर झूमते हुए दिखाई दे रहे थे, वहीं यात्रा में भक्तों द्वारा अपनी पीठ की मांसपेशियों पर हुक लगाकर वाहनों को खींचने व मुंह के एक साइड से दूसरे साइड तक लोहे की लंबी-लंबी सलाखों व अपनी चेहरे में कील घुसाकर हैरंतअंगेज करतबों ने लोगों को चौका दिया। इस दौरान जहां पूरा इलाका मां के जयकारों से गूंजता रहा, वहीं ढोल की थाप पर भक्त नाचते हुए श्रद्धालुओं का हौसला बढ़ाते रहे। बाजार में भक्तों के परिजन भी मां के जयकारे लगाते हुए साथ-साथ चलते रहे। जगह-जगह बाजारों में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। बारहक्रास रोड पर जागरूक युवा खटीक समाज द्वारा भी श्रद्धालुओं के लिए कुल्चे छोले का प्रसाद वितरित किया गया। दूसरी ओर, रात के समय शीतला माता मंदिर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत भक्तों ने अंगारों के ऊपर से गुजरे और कई भक्त अपने बच्चों को लेकर भी अंगारों से गुजरकर परिवार की सुख शांति के लिए मन्नतें मांगीं। इस मौके पर अंकित, अनिष, योगेश, रोहित, यश तंवर व अन्य सदस्य मौजूद रहे।