{"_id":"598757c24f1c1b99108b45d9","slug":"181502042050-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव ले जाने पर सिविल अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव ले जाने पर सिविल अस्पताल में हंगामा
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शव ले जाने पर सिविल अस्पताल में हंगामा
अंबाला सिटी। सिविल अस्पताल सिटी में एक महिला की हुई मौत के बाद शव ले जाने को लेकर हंगामा हो गया। परिजन जहां शव ले जाने की जिद पर अड़ गए, वहीं सिविल अस्पताल स्टाफ ने ऐसा करने से रोका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मामला शांत हुआ।
बलदेव नगर स्थित सुभाष नगर की रहनेे वाली रेखा रानी (37) को बीमारी के चलते रविवार सुबह ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां उसे प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया, लेकिन शाम फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि शाम को ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लेकिन जब वह शव को घर ले जाने लगे तो डाक्टर व अस्पताल ने उन्हें शव ले जाने से मना कर दिया। बिफरे परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया, तो डाक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मामला शांत हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।