{"_id":"595d3b8e4f1c1be80f8b46ad","slug":"181499282318-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- दो बार टेंडर देने के बावजूद किसी भी निजी कंपनी ने नहीं दिखाई रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- दो बार टेंडर देने के बावजूद किसी भी निजी कंपनी ने नहीं दिखाई रुचि
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कंपनी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, अब सरकार बनाएगी बस स्टैंड
अंबाला सिटी। करीब 11 साल के बाद सिटी में बनने वाले नये बस स्टैंड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके निर्माण के लिए फाइल को सीएम और परिवहन मंत्री ने हरी झंडी दे दी है, जबकि दो माह बाद इसके निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा दो बार टेंडर जारी करने के बावजूद जब किसी भी निजी एजेंसी ने कोई रुचि नहीं दिखाई, तब परिवहन विभाग ने अपने स्तर पर ही इसके निर्माण की तैयारियां की हैं।
यह है नए बस स्टैंड की योजना
अंबाला सिटी में अब पुराने बस स्टैंड के स्थान पर ही नया बस स्टैंड बनाया जाना है। यह बस स्टैंड पूरी तरह से आधुनिक होगा, जबकि इसका वेटिंग हाल वातानुकूलित होगा। इसी में शॉपिंग कांप्लेक्स सहित कई आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी। इस पार्क में बच्चों के खेलने के कॉर्नर भी होगा, जबकि यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए फूड कॉर्नर सहित कुछ व्यवसायिक संस्थान यहां पर लाने की भी योजना है। पहले यह पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड़ पर बनाया जाना था, जिसके लिए दिल्ली की एक कंपनी ने दौरा भी किया था। लेकिन दो बाद टेंडर जारी होने के बावजूद किसी कंपनी ने इस में रुचि नहीं दिखाई। सिटी का यह नया बस स्टैंड छह एकड़ में बनाया जाएगा, जिस पर दो अरब रुपये से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है।
जमकर हुई राजनीति
नये बस स्टैंड के निर्माण को लेकर जमकर राजनीति हुई है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस बस स्टैंड के निर्माण की घोषणा हुई थी। लेकिन इसके बाद करीब आठ साल तक मामला लटकता रहा और निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। इस दौरान मामला कोर्ट तक गया, जिस में याचिकाकर्ता बस स्टैंड के लिए अधिग्रहित की जाने वाली जमीन व अन्य बिंदुओं पर आपत्ति उठाई थी। लेकिन कोर्ट ने फैसला रोडवेज के पक्ष में दिया, जिसके बाद रास्ता साफ हो गया। साल 2014 में तत्कालीन सीएम ने इस बस स्टैंड के शिलान्यास का कार्यक्रम तय किया, लेकिन यह भी बाद में रद्द कर दिया गया। इसके बाद सत्ता पक्ष में भी इस बस स्टैंड के निर्माण को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाते रहे, लेकिन मामला लटका ही रहा। अब इसके निर्माण को लेकर हरी झंडी मिली है।
विज्ञापन
सीएम और परिवहन मंत्री ने नये बस स्टैंड के निर्माण की फाइल को हरी झंडी दे दी है। इस बस स्टैंड का निर्माण पुराने बस स्टैंड पर सरकार द्वारा कराया जाएगा। दो माह बाद सीएम और परिवहन मंत्री इस बस स्टैंड के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।
- असीम गोयल, विधायक अंबाला सिटी।