{"_id":"5c228f9dbdec2257171e81d8","slug":"171545768861-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला : पारा 6.2, शीतलहर और बढ़ाएगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला : पारा 6.2, शीतलहर और बढ़ाएगी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा 6.2 डिग्री, धुंध से रेल यातायात बाधित, दो ट्रेनें फरवरी तक रद्द
न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री नीचे
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। लुढ़कता पारा जहां मौसम को और सर्द कर रहा है, वहीं धुंध से रेल यातायात भी बाधित हो गया है। ऐसे में रेलवे ने दो ट्रेनों को फरवरी तक रद्द कर दिया है। बीते करीब एक सप्ताह में पारा लगातार नीचे गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री अब तक रिकार्ड किया गया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा, जबकि धुंध भी दिक्कतें बढ़ाएगी। मौसम विभाग की मानें तो सुबह धुंध परेशानी बढ़ाएगी, जबकि दिन में आसमान में बादल छाएंगे। उधर, लगातार तापमान गिरने से धुंध का कहर भी बढ़ रहा है जिस कारण रेल और सड़क मार्ग प्रभावित हो रहे हैं।
धुंध की वजह से रेलवे ने दो ट्रेनों को फरवरी तक रद्द करने के आदेश मंगलवार को जारी कर दिए हैं। अपलाइन पर चलने वाली ट्रेन नंबर 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 25 दिसंबर से लेकर 15 फरवरी तक रद्द रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर डाउन लाइन पर ट्रेन नंबर 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 28 दिसंबर से 18 फरवरी तक रद्द रहेगी। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खासकर उन यात्रियों को जिन्होंने पहले से ही इस ट्रेन में अपने टिकट रिजर्व करवा रखे हैं। दूसरी ओर कोहरे का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर लगातार पड़ रहा है। मंगलवार को ट्रेन नंबर 12231 सद्भावना एक्सप्रेस निर्धारित समय से एक घंटा, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 45 मिनट, पश्चिम एक्सप्रेस 25 मिनट, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी 35 मिनट, 13307 किसान एक्सप्रेस 45 मिनट, सियालदहा एक्सप्रेस 48 मिनट लेट रही। इसके अलावा अन्य ट्रेनों पर भी असर पड़ा है।
रेलवे ने रात्रि में बढ़ाई पेट्रोलिंग
दूसरी ओर धुंध एवं सर्दी बढ़ने से रेलवे ने पटरियों पर अपनी पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। खासकर रात्रि में पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इतना ही नहीं अधिकारी भी निरीक्षण कर रहे हैं। ट्रेनों के अलावा फाटकों को भी चेक किया जा रहा है। यदि लगातार धुंध रही तो आने वाले समय में कई ट्रेनों पर इसका असर पड़ेगा।