{"_id":"5b22c42c4f1c1bca228b59b0","slug":"171529005100-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, नकदी समेत सामान ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, नकदी समेत सामान ले उड़े
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, नकदी समेत सामान ले उड़े
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। अंबाला में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी है। बैखोफ चोर घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। अंबाला पुलिस इन तक चाह कर भी पहुंचने में नाकाम साबित हो रही है। हालात यह है कि लोगों की मेहनत की कमाई पर चोर हाथ साफ कर मालामाल हो रहे हैं। जंडली क्षेत्र व नसीरपुर क्षेत्र में चोरों ने बंद मकानों को अपना निशाना बना दिया। मालिकों को इस बात की भनक होती इससे पहले ही चोर कीमती सामान सहित नकदी लेकर फरार हो गए। दोनों ही मामलों में शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मौके से सीन ऑफ ग्राफ टीम ने नमूने जुटाए। फिलहाल बलदेव नगर पुलिस व सदर पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुश्तैनी गांव गए जेबीटी अध्यापक के घर के ताले चटकाए
अशोक विहार कॉलोनी नसीरपुर का रहने वाले कुलदीप कुमार ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहजादपुर के गांव धनाना में जेपीटी अध्यापक हैं। बीती 1 जून को वह अपने परिवार संग पुस्तेनी गांव झज्जर के मंडौढी में गए थे, लेकिन 6 जून को पड़ोसियों द्वारा सूचना मिली की आपके घर के ताले तोड़कर घर का सामान चोरी कर लिया है। सूचना के बाद वह तुरंत रवाना हुए और घर पहुंचकर देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। वहीं घर से 12 हजार की नकदी, सोने के झुमके व अन्य सामान गायब था। शिकायत में बताया कि वह अपने स्तर पर वह चोरों की तलाश कर रहे थे लेकिन पता नहीं चला। शिकायत के बाद सदर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
ससुराल गया था परिवार, पीछे से सामान पर हाथ किया साफ
राजेन्द्र कुमार निवासी शक्ति कॉलोनी, जंडली ने दी शिकायत में बताया कि वह करनाल कोर्ट में सर्विस करते हैं। 12 जून को दोपहर बाद वह अपने परिवार संग मकान को ताला लगाकर चंडीगढ़ स्थित अपने ससुराल चले गए। शिकायत में राजेंद्र ने बताया कि उनके मकान मालिक मनीश अवस्थी का भी मकान बंद था। दोनों ही मकानों में चोर ताला तोड़कर घुस गए। जहां से चोरों ने कीमती सामान समेत नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई। शिकायत के बाद मॉडल टाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।