फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - एक वीडियो के आधार पर दिया फैसला, तेरह लाख की हुई थी ठगी

- एक वीडियो के आधार पर दिया फैसला, तेरह लाख की हुई थी ठगी

Tue, 09 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
- एक वीडियो के आधार पर दिया फैसला, तेरह लाख की हुई थी ठगी
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले को तीन साल की जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। विदेश भेजने के नाम पर हुए तेरह लाख रुपये की ठगी के खेल में आरोपी को तीन साल की सजा सुनाई गई है। मामला साल 2009 में बराड़ा थाने में दर्ज हुआ था। खास बात है कि जिस वक्त आरोपी को यह रकम दी गई, पीड़ित पक्ष ने इसका वीडियो तैयार किया था। इसी वीडियो के आधार पर ही यह फैसला दिया गया है, जबकि एक आरोपी भगौड़ा तक हो चुका था।

यह है मामला
सितंबर 2009 में बराड़ा थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसमें महिला सतविंदर कौर की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी रजनीश के खिलाफ मामला दर्ज किया था। महिला ने बताया था कि वह, उसका पति तथा दो बच्चों को विदेश भेजने के लिए आरोपी ने 13 लाख रुपये लिए थे। इसी लेनदेन का वीडियो भी बनाया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि उन्हें वीजा की फोटो कापियां दी गई और कहा गया था कि दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचें। एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला कि वीजा की जो फोटोकापियां दी गई हैं, वह जाली हैं। इसी पर सारा खेल समझ आ गया। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में बराड़ा थाने में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी को पुलिस ने काबू किया, जबकि पूछताछ की बताया कि उसने यह राशि दिल्ली के एक व्यक्ति दर्शन को दी है। इस मामले की जांच सीआईए क्राइम ब्रांच को सौंपी गई, जबकि दर्शन से करीब दो लाख रुपये की रिकवरी भी की गई, जबकि यह आरोपी भगौड़ा घोषित किया गया था। अब इस मामले में अदालत ने आरोपी रजनीश को तीन साल की सजा सुनाई है। पीड़ित पक्ष के वकील विशाल धवन ने बताया कि महिला सतविंदर की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस मामले में 18 गवाह पेश हुए, जिसके बाद अदालत ने आरोपी रजनीश को तीन साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed