फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   विजय नगर व विशिष्ठ नगर में बिजली गुल होने से गुस्साएं लोग

विजय नगर व विशिष्ठ नगर में बिजली गुल होने से गुस्साएं लोग

Tue, 08 Aug 2017 12:00 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
विजय नगर व विशिष्ठ नगर में बिजली गुल होने से गुस्साएं लोग
कॉलोनी में बिजली गुल, शिकायत केंद्र पर ताला जड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। बिजली कटौती से गुस्साए विजय नगर और विशिष्ठ नगर के निवासियों ने सोमवार देर रात भगवती मंदिर के निकट बिजली केंद्र के दफ्तर पर ताला जड़कर रोष जताया। लोगों का आरोप था कि बीते कई दिनों से बिजली समस्या को लेकर वह बब्याल सब डिवीजन के एसडीओ, जेई व शिकायत केंद्र पर नंबर मिला रहे हैं, मगर कोई फोन रिसीव नहीं कर रहा। इतना ही नहीं सोमवार रात वह भगवती मंदिर स्थित शिकायत केंद्र पहुंचे तो मौके पर स्टाफ ही नहीं किया।

इलाका निवासी प्रदीप कुमार, नायब सिंह, अशोक, कुमार, केवी कृष्ण, राम कृपाल, कृष्ण सिंह और अन्य का आरोप था कि बीते कई दिनों से कालोनियों में विद्युत आपूर्ति बुरी तरह से चरमरा गई है। लाइट नहीं आने से उमस भरे माहौल में उनकी हालत खराब हो रही है। बच्चे रात को सही तरीके से सो नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर वह लगातार कई दिनों से बिजली निगम के अधिकारियों व स्टाफ को फोन मिला रहे हैं, मगर कोई भी फोन नहीं उठा रहा। बीते दो दिनों से तो हालत और खराब हो गई है। रात होते ही उनके क्षेत्र में बिजली गुल हो रही है और बिजली निगम से कोई जवाब नहीं मिल रहा। गुस्साए लोग रात साढ़े नौ बजे शिकायत केंद्र पर पहुंचे जहां स्टाफ नहीं मिलने पर वह भड़क गए। उन्होंने नारेबाजी की और दफ्तर पर ताला जड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक शिकायत केंद्र पर कोई स्टाफ नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed